भाकियू दो फाड़, राकेश टिकैत बाहर, नरेश टिकैत की जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने राजेश सिंह चौहान

Lucknow : भाकियू दो फाड़, राकेश टिकैत बाहर, नरेश टिकैत की जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने राजेश सिंह चौहान

भाकियू दो फाड़, राकेश टिकैत बाहर, नरेश टिकैत की जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने राजेश सिंह चौहान

Google Image | राजेश सिंह चौहान

Lucknow : भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ हो गए हैं। कृषि कानून के खिलाफ पूरे देश में मोर्चा खोलने वाले राकेश टिकैत को BKU से निकाल दिया गया है। वहीं नरेश टिकैत को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने के बाद अब राजेश सिंह चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया हैं। रविवार को लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान में पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

भाकियू मूल मुद्दों से भटक रही थी- राजेश सिंह 
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर तथा प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा बनाए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अपने किसानों के मूल मुद्दों से भटक गई है और अब राजनीति करने लगी है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक की आवश्यकता महसूस हुई। यह संगठन केवल किसान हित में काम करेगा। बता दें कि राजेश चौहान भाकियू में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।

यूपी समेत इन राज्यों में राकेश टिकैत ने खोला था मोर्चा 
बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहते हुए राकेश टिकैत ने पूरे देश में बीजेपी सरकार के खिलाफ जनसभाएं कीं और कृषि कानून को किसानों के लिए काला कानून बताया था। राकेश टिकैत ने बंगाल, यूपी, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत पूरे देश में जनसभा करके कृषि कानून को किसानों के खिलाफ बताया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.