पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे राजनाथ सिंह, फिर बिगड़ी तबियत

Lucknow : पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे राजनाथ सिंह, फिर बिगड़ी तबियत

पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे राजनाथ सिंह, फिर बिगड़ी तबियत

Tricity Today | पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है, बुधवार को उनकी हालत एक बार फिर बिगड़ गई है। उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा है। उन्हें देखने के लिए अस्पताल में बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं। दो दिन पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुँचकर कल्याण सिंह की तबीयत का हालचाल जाना था। तो वहीं आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल पहुँचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर कल्याण सिंह
बुधवार सुबह पीजीआई की ओर से बताया गया कि कल्याण सिंह की हालत एक बार फिर से बिगड़ने लगी है। जिसके चलते उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन (एनआईवी) सपोर्ट पर इलाज देने के साथ दर्जनों विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। पीजीआई के निदेशक आरके धीमान ने बताया कि बीते शनिवार को शाम के समय पूर्व सीएम कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद सीनियर डॉक्टर्स की ओर से ऑक्सीजन थैरेपी शुरू की गई।

1 महीने से चल रहा है कल्याण सिंह का इलाज
कल्याण सिंह को 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया था। 4 जुलाई को जब सबसे पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी अस्पताल कल्याण सिंह का हालचाल लेने गए थे। तबीयत में सुधार न होने के बाद उसी दिन उन्हें PGI शिफ्ट किया गया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष समेत बीजेपी संगठन के तमाम बड़े नेता कल्याण सिंह का हालचाल जानने PGI पहुंचे थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.