भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र प्रधान जीते, सपा प्रत्याशी सुनील साजन को 3098 वोटों से हराया

लखनऊ एमएलसी चुनाव परिणाम : भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र प्रधान जीते, सपा प्रत्याशी सुनील साजन को 3098 वोटों से हराया

भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र प्रधान जीते, सपा प्रत्याशी सुनील साजन को 3098 वोटों से हराया

Google Image | रामचंद्र प्रधान

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में आने के बाद एमएलसी चुनाव में भाजपा का ही दबदबा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को लखनऊ उन्नाव परिक्षेत्र सीट के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी सुनील सिंह करीब 3,100 मतों से हराया है। रामचंद्र प्रधान को कुल 3488 वोट मिले हैं तो वही सुनील सिंह साजन को मात्र 390 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। बता दें कि विधान परिषद चुनाव की मतगणना 27 जिलों कलेक्ट्रेट में सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ हुई है।

सपा से सुनील सिंह साजन और भाजपा से रामचंद्र प्रधान के प्रत्याशी
एमएलसी का टिकट पाने से पहले राम चंद्र प्रधान लंबे समय से भाजपा के पिछड़ा मोर्चा से जुड़े रहे हैं। इससे पहले वह बसपा में भी रह चुके हैं। रामचंद्र ने विवि में छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू किया था। वहीं समाजवादी पार्टी ने सुनील सिह साजन को प्रत्याशी बनाया था। जो गत चुनाव में जीते थे। बता दें कि लखनऊ और उन्नाव सीट के लिए मैदान में केवल दो ही उम्मीदवार थे। भारतीय जनता पार्टी से रामचंद्र प्रधान तो वहीं समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन अपनी सीट बचाने के लिए मैदान में थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.