निषाद पार्टी के विधायक पर दुष्कर्म पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोप

बड़ी खबर : निषाद पार्टी के विधायक पर दुष्कर्म पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोप

निषाद पार्टी के विधायक पर दुष्कर्म पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोप

Tricity Today | पीड़िता

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा और उसके पुत्र विष्णु मिश्रा के ऊपर एक युवती ने दुष्कर्म, फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बता दें कि विजय मिश्रा निषाद पार्टी से विधायक है। पीड़िता ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियों से अनुरोध किया है कि ऐसे भ्रष्ट इंसान को कोई भी पार्टी टिकट न दे। साथ ही न्याय न मिलने पर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह आत्मदाह कर लेगी।

पीड़िता ने बताया कि विधायक विजय मिश्रा और उसके गिरोह पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी आवाज मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाएं ताकि मेरे जीवन की सुरक्षा हो एवं न्याय मिल सके। सभी राजनीतिक दल के नेतृत्व से एक अबला बेटी का निवेदन है कि दुर्दांत अपराधी बलात्कारी विधायक विजय मिश्रा की पत्नी के जो स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं एवं उनकी बेटियां जिनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय में जांच चल रही है को कोई भी राजनीतिक पार्टी विधानसभा का प्रत्याशी ना बनाएं।

युवती ने कहा कि अपमान और प्रताड़ना करने वाला विधायक विजय मिश्रा और उनके परिवार के आतंक और अत्याचार से मैं अब ऊब चुकी हूं और ऐसे अत्याचारी, भ्रष्टाचारी, हत्यारा, बलात्कारी, माफिया को आश्रय देने वाली राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर के सामने आत्मदाह कर लूंगी। जिससे कम से कम मेरे मरने के बाद समाज इन अपराधियों के विरुद्ध जागरूक हो सके। पीड़िता ने कहा कि 5 साल तक अधिकारियों और पुलिस के चक्कर लगाने के बाद मुकदमा दर्ज़ हुआ। वहीं आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है।लगातार पीड़िता पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

ये था मामला
भदोही जिले के विधायक विजय मिश्रा और उसकी तीन बेटियों सहित 14 लोगों के खिलाफ जैतपुरा थाने में दुष्कर्म पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में आरोपी डीघ ब्लाक प्रमुख व विजय मिश्रा के भतीजे मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी पहले ही जेल भेज चुकी है।सुलह के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी मामले में विजय मिश्रा की बेटी रीमा पांडेय, सीमा पांडेय, गरिमा तिवारी, भतीजे सतीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, प्रकाश चंद मिश्रा, दामाद राज दूबे उर्फ पंकज, रतन मिश्रा उर्फ गुड्डू, मुकेश तिवारी और विमलधर दुबे सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.