सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, जानिए राजनीतिक सफर

Lucknow : सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, जानिए राजनीतिक सफर

सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, जानिए राजनीतिक सफर

Tricity Today | नामांकन करते हुआ सतीश महाना

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महाराजगंज सीट से विधायक सतीश महाना ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। सीएम योगी की मौजूदगी में सतीश महाना ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आपको बता दें कि वह आठवीं बार विधायक बने हैं। इससे पहले सतीश महाना भाजपा की सभी सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। बीते 25 मार्च को मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में मंत्री पद न मिलने से उनके समर्थक मायूस हुए थे, लेकिन अब भाजपा ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया है।

राम मंदिर आंदोलन में लिया था हिस्सा
सतीश महाना ने राम मंदिर आंदोलन में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया था। 1991 में वह कैंट विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव जीते थे। इसके बाद वह 1993, 1996, 2002, 2007 में कैंट विधानसभा सीट से ही चुनाव जीतते रहे। 2009 में विधानसभा सीटों का परिसीमन हो गया तो पार्टी ने उन्हें महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कहा। 2012 के चुनाव में भी वह महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से ही मैदान में उतरे। यहां से भी उन्होंने जीत हासिल की और इसके बाद 2017 और 2022 में जीत हासिल हुई। यह उनकी लगातार आठवीं जीत है।

5 बार कानपुर कैंट और तीसरी बार महाराजगंज विधानसभा से  विधायक
पांच बार कानपुर कैंट और तीसरी बार महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते सतीश महाना ने शुक्रवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। इनके पिता राम अवतार महाना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। वह खुद बचपन में स्वयं सेवक बन गए थे। बीएससी तक की शिक्षा ग्रहण करने वाले सतीश महाना इससे पहले नगर विकास राज्यमंत्री रह चुके हैं। 14 अक्टूबर 1960 को जन्मे सतीश महाना 62 वर्ष के हैं। वह खादी, ग्रामीण उद्योग, टेक्सटाइल, एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री भी रह चुके हैं। सतीश महाना दो बार दिवंगत मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में मंत्री रहे। इसके बाद राजनाथ सिंह और राम प्रकाश गुप्ता के साथ मंत्री रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ की पिछली सरकार में वह राज्य के उद्योग मंत्री थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.