एक बार फिर बिगड़ी पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबियत, सीएम योगी पहुंचे PGI अस्पताल

Lucknow : एक बार फिर बिगड़ी पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबियत, सीएम योगी पहुंचे PGI अस्पताल

एक बार फिर बिगड़ी पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबियत, सीएम योगी पहुंचे PGI अस्पताल

Tricity Today | सीएम योगी पहुंचे PGI अस्पताल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है, उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी तबीयत पहले जैसी बनी हुई है। तो वहीं दिल्ली से वापस आते ही शुक्रवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्तपताल पहुँचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। बता दें कि इससे पहले जेपी नड्डा अस्पताल पहुँचकर कल्याण सिंह की तबीयत का हालचाल जाना था।

12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
एसजीपीजीआइ के निदेशक डॉक्टर आरके धीमन ने बताया कि कल्याण सिंह की तबीयत नाजुक बनी हुई है, मगर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष लगातार उनकी निगरानी रख रहे हैं। वह स्वयं भी कई बार राउंड ले रहे हैं। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवारजन मौजूद हैं।कल्याण सिंह के उपचार में दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरो, यूरो, गैस्ट्रो व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग समेत 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई है।

21 जून से चल रहा है कल्याण सिंह का इलाज
कल्याण सिंह को 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया था। 4 जुलाई को जब सबसे पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी अस्पताल कल्याण सिंह का हालचाल लेने गए थे। तबीयत में सुधार न होने के बाद उसी दिन उन्हें PGI शिफ्ट किया गया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष समेत बीजेपी संगठन के तमाम बड़े नेता कल्याण सिंह का हालचाल जानने PGI पहुंचे थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.