हाई सिक्योरिटी जोन में मिली दो डेड बॉडी, शरीर पर मिले गोली के निशान, पुलिस जांच में जुटी

Lucknow: हाई सिक्योरिटी जोन में मिली दो डेड बॉडी, शरीर पर मिले गोली के निशान, पुलिस जांच में जुटी

हाई सिक्योरिटी जोन में मिली दो डेड बॉडी, शरीर पर मिले गोली के निशान, पुलिस जांच में जुटी

Tricity Today | इसी गाड़ी में मिले शव

राजधानी लखनऊ के सबसे हाई सिक्योरिटी जोन कहे जाने वाले कैंट इलाके में एक बार फिर गोली लगने से मरे हुए दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस रात को गस्त कर रही थी। उसी दौरान सड़क किनारे एक संदिग्ध कार खड़ी देख मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसमें महिला और पुरुष का खून से लथपथ शव मिला। गस्त कर रहे पुलिसकर्मियों की सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। पुलिस काफी देर तक गाड़ी के पड़े नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान कराने में जुटी रही। रात 11 बजे मृतक युवक की तो पहचान हो गई, जबकि मृतिक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले को आत्महत्या मान रही है। जबकि लोगों ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कैंट इलाके में कार में 2 डेड बॉडी मिलने से आर्मी एरिया में लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मौके पर जेसीपी अपराध नीलाब्जा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले पर जानकारी जुटाई है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम पहुंची है। पुलिस को मृत पुरुष के हाथ में रिवाल्वर मिली है, महिला के पेट मे भी गोली लगी है, पुरुष की कनपटी पर गोली लगी हुई है। दोनो मृत अवस्था मे कार में पाए गए है। 

पुलिस के मुताबिक, फोन को देखते हुए मर्डर के बाद सुसाइडल मिस्ट्री की कहानी दिख रही है। लेकिन पूरा मामला जांच के बाद साफ होगी। कार में डबल डेड बॉडी मिलने की गुत्थी क्या है। कार में मृत मिले युवक की पहचान संजय निगम रामदास हाता निवासी के रूप में हुई है। लेकिन मृत युवती की देर रात तक शिनाख्त नही हो सकी है।

प्रभारी निरीक्षक कैंट द्वारा बताया गया कि बनिया चैराहे के पास खड़ी एक कार नंबर में एक पुरुष जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष और 01 महिला उम्र करीब 40 वर्ष मृत पाए गए है। प्रथम दृष्टया प्रकरण लाइसेंसी रिवाल्वर से सुसाइड का है। उन्होंने बताया कि मृत युवक ने गाड़ी दूसरे के नाम पर ले रखी थी। मृतक गोमतीनगर में निवास करता है। गोमतीनगर से यह जानकारी हो सकेगी कि मृत युवक के साथ मौजूद महिला कौन है। फिलहाल घटना स्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.