पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 30 हजार रुपए में छात्रों को बेचने की थी तैयारी, एडीजी प्रशांत कुमार ने किया खुलासा

UP Board English Paper Leak : पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 30 हजार रुपए में छात्रों को बेचने की थी तैयारी, एडीजी प्रशांत कुमार ने किया खुलासा

पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 30 हजार रुपए में छात्रों को बेचने की थी तैयारी, एडीजी प्रशांत कुमार ने किया खुलासा

Tricity Today | पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Lucknow News : यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर लीक होने वाले मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अंग्रेजी का पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड निर्भय नारायण सिंह बलिया से गिरफ्तार हुआ है। नारायण सिंह ने इस पेपर को 25 से 30 हजार रुपए प्रति छात्र बेचने के हिसाब से तय किया था। कुछ छात्रों को पेपर बेचे भी जा चुके थे। जिसकी ट्रांजैक्शन पुलिस को मिली है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मास्टरमाइंड निर्भय नारायण सिंह भी है।

इंटर कॉलेज बलिया का प्रबंधक निकला मास्टरमाइंड
उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बीते 30 मार्च को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का इंग्लिश का पेपर लीक हो गया था। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड महाराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज बलिया का प्रबंधक मास्टरमाइंड निकला। जिनका नाम निर्भय नारायण सिंह है। पुलिस ने रविवार की देर शाम को नारायण सिंह को गिरफ्तार किया है। नारायण सिंह समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी रविवार की देर शाम को ही है।

अभी तक 46 लोग गिरफ्तार
प्रशांत कुमार ने बताया कि नारायण सिंह ने ही प्रश्न-पत्र निकालकर उसका प्रिंट आउट करवाया था। इसके बाद उसको अंग्रेजी के 2 शिक्षकों से हल करवाया था। नारायण सिंह का मकसद था कि वह अंग्रेजी के पेपर को 25 से 30 हजार रुपए प्रति छात्र को बेचें। इसके लिए उसने एक कंप्यूटर की दुकान चलाने वाले राजीव प्रजापति मलिक को प्रिंटआउट करवाने के लिए अंग्रेजी का पेपर भेजा था। वहां से अंग्रेजी के टीचर अविनाश गौतम को पेपर मिला। इस मामले में अभी तक चार प्रबंधक, तीन स्कूलों के प्रधानाचार्य, 10 शिक्षक और 5 प्राइवेट कोचिंग के टीचर समेत 46 लोगों को गिरफ्तार किया है।

275 एग्जाम सेंटर पर पेपर हुआ कैंसिल
दरअसल, 30 मार्च को डिस्ट्रिक्ट में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर होना था, लेकिन एग्जाम होने से पहले ही पेपर लीक हो गया। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के 275 एग्जाम सेंटर पर पेपर को कैंसिल कर दिया गया। कुल मिलाकर 24 जनपदों में पेपर रद्द हुए हैं। अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके चलते ही इस मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हुआ है। 

2 पालियों में हो रही परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से प्रारंभ हुई थी। वर्ष 2022 की हाईस्कूल की परीक्षा में 27,81,654 विद्यार्थी और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 24,11,035 विद्यार्थी शामिल हो रहें हैं। वहीं, परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 8,373 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी की वजह से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.