मुकेश अंबानी की ये 4 घोषणाएं यूपी को बनाएंगी और मजबूत, 10 लाख से अधिक युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

UP Investors Summit 2023 : मुकेश अंबानी की ये 4 घोषणाएं यूपी को बनाएंगी और मजबूत, 10 लाख से अधिक युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

मुकेश अंबानी की ये 4 घोषणाएं यूपी को बनाएंगी और मजबूत, 10 लाख से अधिक युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

Tricity Today | मुकेश अंबानी की ये 4 घोषणाएं यूपी को बनाएंगी और मजबूत

Lucknow : यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पूरे यूपी में 29 लाख 92 हजार करोड़ रुपए के निवेश पर मुहर लगी है। यह पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक पल है। उत्तर प्रदेश का डंका पूरे विश्व में बजा हुआ है। अकेले मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश में 75,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। यानी कि मुकेश अंबानी और उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश में लाखों लोगों को रोजगार देगी। इस तरीके से रिलायंस और जियो भी उत्तर प्रदेश में विकास की गति को तेज करेंगे। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मुकेश अंबानी ने चार बड़ी घोषणा की है।

मुकेश अंबानी ने की ये 4 बड़ी घोषणाएं
1. गांव और कस्बे तक जाएगा 5G नेटवर्क : रिलायंस जिओ अगले 10 महीनों में यानी दिसंबर 2023 तक उत्तर प्रदेश के हर गांव और कस्बे तक 5G नेटवर्क लेकर जाएगा। जिओ का 5G नेटवर्क उत्तर प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक, प्रशासनिक और तमाम दूसरे पहलुओं पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। हमारे दो इन्नोवेटिव प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश को बड़ा फायदा पहुंचाएंगे। इनमें जियो स्कूल और जियो एआई डॉक्टर शामिल है। इस यूनिवर्सिटी के जरिए उत्तर प्रदेश के गांवों और छोटे-छोटे कस्बों तक अफोर्डेबल एजुकेशन और हेल्थ सर्विसेज को पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।

2. ज्यादा उत्पादन और ज्यादा आमदनी : जिओमार्ट के जरिए उत्तर प्रदेश के छोटे-छोटे कस्बों और गांवों तक सैकड़ों हजारों की संख्या में किराना शुरू किए गए हैं। जिनका मकसद ज्यादा उत्पादन और ज्यादा आमदनी है। हमारा उद्देश्य राज्य के कृषि और गैर कृषि उत्पादों को बड़े से बड़ा बाजार उपलब्ध करवाना है। इससे उत्तर प्रदेश के किसानों, शिल्प और हस्तकला से जुड़े लोगों को भरपूर फायदा मिलेगा।

3. रिन्यूएबल एनर्जी हब बनेगा : नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हम उत्तर प्रदेश में 10 गीगावॉट उत्पादन क्षमता का इकोसिस्टम विकसित करेंगे, यह देश में सबसे बड़ा होगा। हम महत्वकांक्षी बायो एनर्जी प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट से उत्तर प्रदेश के किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। हमारे किसान अन्नदाता तो है ही, अब ऊर्जा दाता भी बनेंगे। इसके अलावा सोलर वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार होगा और पर्यावरण शुद्ध होगा।

4. मोदी की 'नमामि गंगे' के साथ काम करेगा : रिलायंस फाउंडेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी परियोजना 'नमामि गंगे' के साथ काम करेगा। उत्तर प्रदेश में जीवन और जीवन-यापन के माध्यमों को बदलने के लिए हम सरकार के साथ साझेदारी बनाए रखेंगे। रिलायंस यूपी के साथ जी-जान से विकास में सहयोग करने की भावना को आगे बढ़ाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.