यूपी ने एक बार फिर हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश में अब तक 4 करोड़ डोज लगी

अव्वल : यूपी ने एक बार फिर हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश में अब तक 4 करोड़ डोज लगी

यूपी ने एक बार फिर हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश में अब तक 4 करोड़ डोज लगी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना काल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना डब्ल्यूएचओ के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है। यूपी देश में एकमात्र ऐसा प्रदेश है। जिसने इस दौरान उत्कृष्ट कार्य किए हैं। तो वहीं टीकाकरण अभियान को लेकर सरकार बेहद सजक दिख रही है। इसका परिणाम यह है कि देश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन कराने वाला राज्य यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई इस योजना के तहत यूपी में अब तक 4 करोड़ 13 हजार लोगों को कोरोना का लगाया जा चुका है। जिसमें 3 करोड़ 35 लाख से अधिक लोग पहली डोज ले चुके हैं तो वहीं 64 लाख अधिक व्यक्ति दूसरी डोज के शामिल है।

महाराष्ट्र टीकाकरण में दूसरे स्थान पर
वहीं, देश में दूसरा स्थान हासिल करने वाला राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र सरकार के द्वारा प्रदेश में अब तक 3 करोड़ 89 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए लगातार प्रयासरत है। प्रदेश की सभी नागरिकों को जल्द से जल्द वैक्सीन पहुंचाई जा सके, क्योंकि कोरोना की लड़ाई के लिए वैक्सीन बेहद कारगर साबित हो रही है।

बनाएं जाएंगे कंट्रोल रूम
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक एक से दो सप्ताह के भीतर प्रदेश में डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए बुजुर्ग या शारीरिक रूप से लाचार व्यक्ति को स्वयं या उनके किसी परिजन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए जाने वाले नियंत्रण कक्ष को टेलीफोन करना होगा। टीका लगवाने वाले के बारे में विस्तृत जानकारी देनी होगी। यह कंट्रोल रूम जल्द बनाया जाएगा। इसके बाद उनके निकटवर्ती क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्र से चिकित्सा दल तय समय पर पहुंच कर जरूरतमंद का टीकाकरण करेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.