जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने गोमती बैराज का किया निरीक्षण, एक सप्ताह में नदी को साफ कराने के दिए निर्देश

Lucknow: जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने गोमती बैराज का किया निरीक्षण, एक सप्ताह में नदी को साफ कराने के दिए निर्देश

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने गोमती बैराज का किया निरीक्षण, एक सप्ताह में नदी को साफ कराने के दिए निर्देश

Tricity Today | जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने गोमती बैराज का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी को स्वच्छ निर्मल व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है इसी कड़ी में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने शनिवार को गोमती बैराज का निरीक्षण किया। और अधिकारियों को गोमती नदी में फैली गंदगी व झाड़ियों को एक सप्ताह में साफ कराने के साथ ही बैराज में मरम्मत कार्य कराने के  भी जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं इस दौरान उनके साथ उत्तरी विधानसभा के विधायक डॉ नीरज बोरा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष जयेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

इस दौरान जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक की थी और गोमती नदी की साफ-सफाई के लिए बोला था जिसके चलते गोमती नदी की साफ सफाई का अभियान तेजी से चल रहा है आज नहरों का पानी भी नदी में छोड़ा गया है जिसके कारण गोमती मां का आज दिव्य स्वरूप देखने को मिल रहा है गोमती को हर तरह से नगर विकास विभाग और नगर निगम बड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं सिंचाई विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सभी मिलकर गोमती नदी को सुंदर करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे।

बता दें कि शुक्रवार को नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जलकुंभी हटाने के अभियान की हकीकत पता करने के लिए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने गोमती नदी का निरीक्षण किया था इस दौरान उन्होंने गोमती नदी में सीधे गिर रहे लखनऊ के सात नालो के पानी को जल्द से जल्द रेमिएडेशन तकनीकी का उपयोग कर नदी में छोड़े जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.