अब देशभर के उद्योगपतियों से मिलने निकलेगी योगी आदित्यनाथ की फ़ौज, रितु महेश्वरी और अरुणवीर सिंह निभाएंगे बड़ी भूमिका

UP Global Investors Summit 2023 : अब देशभर के उद्योगपतियों से मिलने निकलेगी योगी आदित्यनाथ की फ़ौज, रितु महेश्वरी और अरुणवीर सिंह निभाएंगे बड़ी भूमिका

अब देशभर के उद्योगपतियों से मिलने निकलेगी योगी आदित्यनाथ की फ़ौज, रितु महेश्वरी और अरुणवीर सिंह निभाएंगे बड़ी भूमिका

Tricity Today | उद्योगपतियों से मिलने निकलेगी योगी आदित्यनाथ की फ़ौज, रितु महेश्वरी और अरुणवीर सिंह निभाएंगे बड़ी भूमिका

Lucknow/Noida : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राज्य को 'वन ट्रिलियन यूएस डॉलर इकोनामी' बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके लिए 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में 'यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' का आयोजन किया जाएगा। इस समिट को सफल बनाने के लिए पिछले महीने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और शीर्ष अफसरों ने दुनिया भर का दौरा किया है। अब राज्य सरकार स्वदेशी उद्योगपतियों को इस मुहिम से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस सिलसिले में देश के 9 औद्योगिक महानगरों में उत्तर प्रदेश के मंत्री और अफसर दौरा करेंगे। 

5 जनवरी से योगी अभियान शुरू करेंगे
यह दौरा 5 जनवरी को मुंबई से शुरू होगा। वहां खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान उद्योगपतियों, निवेशकों और कारोबारियों के साथ बैठकें की जाएंगी। उन्हें राज्य सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इन शहरों में यूपी सरकार रोड शो भी निकालेगी। राज्य सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 5 जनवरी को इस अभियान की शुरुआत होगी। जिसमें कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) सहयोग कर रही है। इसके बाद चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और लुधियाना में इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों में सीआईआई के अलावा फिक्की भी सहयोग कर रहा है।

मुंबई- 5 जनवरी 2023 : औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और एक्साइज मिनिस्टर रविंद्र जायसवाल के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास आयुक्त, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव (वित्त), मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, प्रमुख सचिव (पर्यटन), नियोजन विभाग के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी भाग लेंगे।

चेन्नई- 9 जनवरी 2023 : उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण और आबकारी विभाग के राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के साथ एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव, एक्साइज कमिश्नर, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एम देवराज, राज्य सरकार के सचिव अनिल सागर, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप और मुख्यमंत्री के सलाहकार केवी राजू शामिल होंगे।

दिल्ली- 13 जनवरी 2023 : औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, शहरी विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और स्किल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के मंत्री कपिल देव अग्रवाल शामिल होंगे। इनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, औद्योगिक विकास आयुक्त, सूचना विभाग के प्रमुख सचिव, इनवेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी, यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह और मुख्यमंत्री के सलाहकार केवी राजू शामिल होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.