योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर समेत 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, इन 11 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर

BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर समेत 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, इन 11 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर

योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर समेत 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, इन 11 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर

Tricity Today | Yogi Adityanath

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है। उत्तर प्रदेश में 7 जिलों के कप्तान बदले गए हैं। कुल मिलाकर 11 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर, देवरिया, कानपुर आउट, हमीरपुर, मैनपुरी और रायबरेली के कप्तान बदल दिए हैं। इसके अलावा वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह को हटा दिया है। योगी आदित्यनाथ ने 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी श्लोक कुमार को बुलंदशहर का एसएसपी नियुक्त किया है। अभी तक श्लोक कुमार रायबरेली के पुलिस अधीक्षक थे। योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के कप्तान की जिम्मेदारी दी है।

आईपीएस तेज स्वरूप रूप सिंह बने कानपुर आउट के पुलिस अधीक्षक
योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह को अब पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी लखनऊ अनुभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। आईपीएस संतोष कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से हटाकर अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी भेज दिया है। अशोक प्रियदर्शी को रायबरेली पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है, इससे पहले वह अंबेडकर के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। आईपीएस अजीत कुमार सिन्हा को अंबेडकरनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया है। आईपीएस तेज स्वरूप रूप सिंह को कानपुर आउट का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।

कमलेश दीक्षित बने मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक
आईपीएस श्रीपति मिश्रा को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी है, इससे पहले वह पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक देवरिया की जिम्मेदारी निभा रहे थे। आईपीएस संकल्प शर्मा को देवरिया का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। आईपीएस शुभम पटेल को हमीरपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। इसके अलावा अशोक कुमार राय को उत्तर प्रदेश लखनऊ का महानिदेशक और कमलेश दीक्षित को पुलिस अधीक्षक मैनपुरी की जिम्मेदारी सौंपी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.