योगी आदित्यनाथ ने किया 8 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बदले

बड़ी खबर : योगी आदित्यनाथ ने किया 8 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बदले

योगी आदित्यनाथ ने किया 8 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बदले

Google Image | Symbolic Image

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बीती रात को प्रदेश के आईपीएस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। उत्तर प्रदेश के दिग्गज और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिनमें 8 अधिकारी शामिल हैं। डीजीपी मुख्यालय ने तबादला सूची जारी कर दी है। विभागीय सूत्रों की माने तो जल्द ही अन्य तबादला सूची आने की उम्मीद की जा रही है। लखनऊ कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बनाया गया है।

उपेंद्र कुमार अग्रवाल को लॉ एंड ऑर्डर लखनऊ बनाया
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा उपेंद्र कुमार अग्रवाल को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है। आईपीएस अमरेंद्र प्रसाद सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा बनाया गया है। आईपीएस प्रवीण कुमार को पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र बनाया गया है।

नचिकेता झा और दीपक कुमार में हुआ फेरबदल
आईपीएस नचिकेता झा पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र बनाया गया है। आईपीएस दीपक कुमार को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र बनाया गया है। आईपीएस सुरेशराव ए कुलकर्णी को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट से पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र बनाया गया है। आईपीएस अमित वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसआईटी मुख्यालय से अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.