ब्लैक और व्हॉइट के बाद अब ग्रीन फंगस का मरीज मिला, देशभर के डॉक्टरों में हड़कंप

BIG NEWS: ब्लैक और व्हॉइट के बाद अब ग्रीन फंगस का मरीज मिला, देशभर के डॉक्टरों में हड़कंप

ब्लैक और व्हॉइट के बाद अब ग्रीन फंगस का मरीज मिला, देशभर के डॉक्टरों में हड़कंप

Google Image | ग्रीन फंगस का मरीज मिला

कोरोना वायरस महामारी का खतरा अभी टला भी नहीं था, कि ब्लैक और व्हॉइट फंगस के मामलों ने लोगों की नींद उड़ा दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार और सभी राज्य सरकारें इससे निपट रही हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश के इंदौर में ग्रीन फंगस का एक मामला सामने आया है। बीमारी से पीड़ित मरीज का इलाज के लिए मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। लेकिन करीब डेढ साल से कोरोना वायरस महामारी से दो-चार हो रहे देश के लिए नए फंगल इन्फेक्शन का मिलना बुरी खबर है। वैज्ञानिक और स्वास्थय विभाग इसका अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। 

स्वास्थ्य विभाग, इंदौर की डॉक्टर अपूर्वा तिवारी ने इस नई बीमारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, “हमें अरविंदो अस्पताल से एक 33 साल के व्यक्ति के फेफड़ों की जांच के दौरान एक ग्रीन रंग का फंगस मिला। उसके रंग के आधार पर उसे ग्रीन फंगस का नाम दिया गया है। यह देश में इस तरह का पहला मामला है। मरीज को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।“ फिलहाल इस फंगस के लक्षणों के बारे में स्पष्ट नहीं है।

वैज्ञानिक मरीज की हेल्थ रिपोर्ट के आधार पर ग्रीन फंगस नाम की इस नई बीमारी के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। मसलन, इससे फेफड़ों को कितना नुकसान है, यह कितना जानलेवा है, जैसे कई अहम बिंदुओं की कसौटी पर विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस फंगस का कोरोना वायरस से कोई संबंध तो नहीं है। क्योंकि ब्लैक और व्हॉइट फंगस के मामले कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में मिले हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.