बोले- दिल और सिटिजनशिप दोनों हिन्दुस्तानी और सिटिजनशिप दोनों हिन्दुस्तानी

अक्षय कुमार हुए इंडियन :  बोले- दिल और सिटिजनशिप दोनों हिन्दुस्तानी और सिटिजनशिप दोनों हिन्दुस्तानी

बोले- दिल और सिटिजनशिप दोनों हिन्दुस्तानी और सिटिजनशिप दोनों हिन्दुस्तानी

Google Image | अक्षय कुमार हुए इंडियन

Noida Desk : बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक बन चुके हैं। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। इसको लेकर उन्होंने एक फोटो भी साझा की है। बता दें कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जो अक्सर सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाते हैं। 'पैडमैन' से लेकर हाल ही में रिलीज हुई 'OMG 2' तक में उन्होंने भारतीय समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है। हालांकि, उनके पास कनाडा की नागरिकता होने के चलते इस मुद्दे पर वह अक्सर विवादों में रहे हैं।
 
ट्रोल्स बुलाते थे कनाडा कुमार
कनाडा की नागरिकता के चलते वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होते रहे हैं। इतना ही नहीं, ट्रोलर्स उन्हें सोशल मीडिया पर 'कनाडा कुमार' तक बुलाते रहे हैं। लेकिन, अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार का खुशी का ठिकाना नहीं है। यही कारण है कि भारतीय नागरिकता मिलते ही इस बात को लेकर उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपने फैंस के साथ साझा की है। 

अक्षय ने साझा की सरकारी दस्तावेज
अक्षय कुमार ने एक लाल रंग की सरकारी दस्तावेज की तस्वीर साझा की है, जिस पर भारतीय राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न बना है। भारत सरकार के इस दस्तावेज पर लिखा है, 'नागरिकता प्रमाण पत्र।' अक्षय ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी देते हुए लिखा- 'अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी है। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे.. जय हिंद।

तीन साल बाद मिला इंडियन पासपोर्ट
अक्षय कुमार को साल 2011 में कनाडाई संघीय चुनाव के बाद वहां की कंजरवेटिव सरकार द्वारा कनाडा की नागरिकता मिली थी। दिसंबर साल 2019 में अक्षय कुमार ने भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था और कहा था कि वो अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ने वाले हैं। आवेदन के तीन साल बाद उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई।

सवालों पर लगा विराम
भारतीय नागरिकता को लेकर लगातार उनके विरोधी उन्हें ट्रोल करते थे। साथ ही अक्षय कुमार की देशभक्ति के विषय पर बनने वाली फिल्मों को लेकर भी लोग उन पर सवाल खड़ा करते थे। लेकिन, आखिरकार अक्षय कुमार ने उन सभी सवालों पर विराम लगा दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.