भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों की सूची जारी की, यूपी के सांसद बीएल वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

नियुक्ति : भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों की सूची जारी की, यूपी के सांसद बीएल वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों की सूची जारी की, यूपी के सांसद बीएल वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

Google Image | BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) की अगुवाई में पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और मीडिया प्रभारी के पदाधिकारियों की सूची जारी की है। 

इन्हें मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश से सांसद बीएल वर्मा को ओबीसी वर्ग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है। उनके अलावा महाराष्ट्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर, हरियाणा से सांसद नायब सिंह सैनी, बिहार से सांसद अजय निषाद, छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता चंदू लाल साहू, मध्य प्रदेश से विधायक श्रीमती कृष्णा गौड़ और गुजरात से वेलजी भाई कांजीभाई मसानी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। 

यूपी के सांसद बने राष्ट्रीय महामंत्री
उत्तर प्रदेश से सांसद संगम लाल गुप्ता, बिहार के नेता निखिल आनंद और कर्नाटक से यशपाल सुवर्णा को अन्य पिछड़ा वर्ग का राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया है। केरल के पुन्चाकारी सुरेंद्रन, झारखंड की कृष्णा महतो, आंध्र प्रदेश के पार्थसारथी, जम्मू एवं कश्मीर से रशपाल वर्मा, असम से बीके नाथ योगी और राजस्थान से निर्मल कुमावत को ओबीसी राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। 

दिल्ली में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति
गजेंद्र यादव को इस वर्ग में दिल्ली का कोषाध्यक्ष चुना गया है। जबकि संजय कुमार गुर्जर को दिल्ली कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। राहुल नागर को दिल्ली में पार्टी ने ओबीसी वर्ग में सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। अजय सहरावत को राष्ट्रीय राजधानी में अन्य पिछड़ा वर्ग में मीडिया प्रभारी का पद दिया गया है। भाजापा के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष ने सभी नए पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए कहा है कि, आप सब के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के विजन को धरातल पर उतारने में मदद मिलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.