भाजपा ने 8 राज्यों के लिए 16 राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखिए पूरी लिस्ट

Rajya Sabha Election 2022 : भाजपा ने 8 राज्यों के लिए 16 राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखिए पूरी लिस्ट

भाजपा ने 8 राज्यों के लिए 16 राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखिए पूरी लिस्ट

Google Image | सांसद

New Delhi : राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार की देर शाम 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है। देश के 8 राज्यों मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और हरियाणा के लिए इन उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। सबसे ज्यादा 6 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के लिए घोषित किए गए हैं। बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक के लिए दो-दो उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा के लिए एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने यह जानकारी दी है।

मध्यप्रदेश
1. 
कविता पाटीदार

कर्नाटक
1. निर्मला सीतारमण 
2. जग्गेश

महाराष्ट्र 
1. 
पीयूष गोयल 
2. डॉ.अनिल सुखदेवराव बोंडे 

राजस्थान
1.
घनश्याम तिवारी 

उत्तर प्रदेश 
1.
डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई
2. डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल
3. सुरेंद्र सिंह नागर 
4. बाबूराम निषाद 
5. दर्शना सिंह 
6. संगीता यादव 

उत्तराखंड 
1.
डॉ.कल्पना सैनी

बिहार 
1.
सतीश चंद्र दुबे 
2. शंभू शरण पटेल 

हरियाणा 
1. कृष्ण लाल पंवार

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.