नीली चिड़िया उड़कर हुई काला X, Elon Musk का नया कारनामा, आखिर क्या है पूरा माजरा 

Twitter X : नीली चिड़िया उड़कर हुई काला X, Elon Musk का नया कारनामा, आखिर क्या है पूरा माजरा 

 नीली चिड़िया उड़कर हुई काला X, Elon Musk का नया कारनामा, आखिर क्या है पूरा माजरा 

Google Image | नीली चिड़ियां उड़कर हुई काला X

Twitter : अरबों की संख्या में यूज़ करने वाले टि्वटर को एलन मस्क (Elon Musk) ने फिर से नया चेहरा दे दिया है। जिस ट्विटर पर पहले चिड़िया का कब्जा था, अब उसे X बना दिया गया है। इसकी जानकारी एलन मस्क ने ट्वीट के जरिए दी थी। हालांकि कुछ दिन पहले भी टि्वटर का logo बदलकर मीम डॉग का लगा दिया था। पर कुछ दिनों बाद वह बदल दिया गया। लेकिन इस बार एक्स हो ट्विटर का नया logo लगा दिया गया है। हालांकि इससे कोई खास बदलाव नहीं है।

एलन मस्क ने ट्वीट करके किया ऐलान
एलन मस्क ने ट्वीट करके कहा था कि X.com अब से ट्विटर को रीडायरेक्ट करेगा यानी X.com यूआरएल डालने पर यूजर्स ट्विटर की साइट खोल पाएंगे। अब X.com डालने पर ट्विटर की साइट खुल रही है और ये ट्विटर का एक बड़ा बदलाव है। एलन मस्क ने ही ये भी कहा था कि उन्हें ट्विटर के बर्ड लोगो की जगह X को लोगो बनाने के लिए लोगों के सुझाव चाहिए और जैसे ही उन्हें उपयुक्त लोगो मिल जाएगा, वो इस बर्ड को बदल देंगे।
 
ट्विटर पर आये दिन बदलाव हुए 
एलन मस्क ने साल 2022 में ट्विटर का अधिग्रहण किया। तभी से वह इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट में कई बदलाव कर चुके हैं। पहल कई ब्लॉक अकाउंट को दोबारा शुरू किया गया। शब्दों की सीमा भी बढ़ा दी गई। इसक वहीं, सभी पुराने ब्लू टिक को हटा दिया गया। ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की गई, जिसके तहत कोई भी यूजर एक हजार रुपए प्रति माह देकर ब्लू टिक खरीद सकता है। ब्लू टिक यूजर को ट्वीट एडिट करने समेत कई सुविधाएं मिलती है। अब एलन मस्क ट्विटर का लोगो नीली चिड़िया से बदलकर X करने वाले हैं।

 #TwitterX कर रहा ट्रेंड
जबसे टि्वटर नीली चिड़िया से X हुआ है, तब से #TwitterX ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स ने अब तक इस Hastag को यूज करके 48.5 हजार ट्वीट में कर दिए हैं। इस वक्त यह ओवरऑल पहले नंबर पर ट्रेंडिंग में है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.