सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता कोरोना पॉजिटिव हुईं, मुख्यमंत्री ने खुद को क्वारंटाइन किया

BIG NEWS: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता कोरोना पॉजिटिव हुईं, मुख्यमंत्री ने खुद को क्वारंटाइन किया

सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता कोरोना पॉजिटिव हुईं, मुख्यमंत्री ने खुद को क्वारंटाइन किया

Google Image | अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी

 दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हैं। इसकी वजह से अरविंद केजरीवाल ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। उनकी पत्नी होम आइसोलेशन में है। वह डॉक्टरों के परामर्श के मुताबिक इलाज कर रहे हैं। अब से थोड़ी देर पहले उनकी रिपोर्ट आई है। इसके मुताबिक सुनीता केजरीवाल वायरस से पीड़ित पाई गए हैं। 

एहतियात बरतते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। उन्होंने कहा है कि, “एहतियातन मैं खुद को क्वारंटाइन कर रहा हूं। दिल्ली में वायरस की रोकथाम के लिए जरूरी सभी काम मैं क्वारंटाइन से ही करूंगा। मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं कि वह अपना टेस्ट कराएं, जो विगत दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। कोरोना वायरस का चेन तोड़ना हमारे लिए बेहद जरूरी है। बिना चेन टूटे इस महामारी को हराया नहीं जा सकता है।” केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वह नागरिकों की सुरक्षा और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए क्वारंटाइन से भी उसी लगन से काम करते रहेंगे।

बताते चलें की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से हाल बेहाल है। पूरी दिल्ली संक्रमण की चपेट में है। इसको देखते हुए सीएम केजरीवाल ने एक दिन पहले ही 1 हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को बताया कि, राज्य में कोरोना का 25,000 प्रतिदिन का आंकड़ा अब आगे बढ़ चुका है। 3 अप्रैल को हमारे पास 6,071 बेड थे। आज हमारे पास 19,101 बेड हैं। करीब 2 हफ्ते में तीन गुना से ज्यादा बेड बढ़ा दिए गए हैं। इसमें से 2,500 बेड अभी भी खाली हैं। 

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, अगले 4-5 दिन में 2,700 बेड और जुड़ने वाले हैं। कोरोना होते ही अस्पताल न भागें। होम आइसोलेशन में ही रहें। मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि अगर कोई भी अस्पताल ऐप पर सही जानकारी नहीं देगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को 23,686 कोरोना के नए मामले आए और पॉजिटिविटी रेट 26% रहा। दिल्ली में अभी कुल 18,923 बेड हैं। जिसमें 24,62 बेड खाली हैं। पिछले 10-12 दिन में 3 गुना बेड बढ़े हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,59,170 नए मामले मिलने के बाद कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1,53,21,089 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से 1,761 मरीजों की मौत हुई है। इनके साथ ही कुल मौतों की संख्या 1,80,530 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 20,31,977 है। कुल 1,31,08,582 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.