35 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को मिल चुकी है वैक्सीन, उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें राज्यवार स्थिति

Covid-19 Vaccination: 35 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को मिल चुकी है वैक्सीन, उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें राज्यवार स्थिति

35 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को मिल चुकी है वैक्सीन, उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें राज्यवार स्थिति

Google Image | देश में अब तक 35 लाख से ज्यादा कर्मियों को वैक्सीन दी गई

देश में कोरोना वायरस टीकाकरण योजनाबद्ध ढंग से चल रहा है। हालांकि पहले चरण में सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को टीका दिया जा रहा है। इस क्रम में देश भर में अब तक स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े 35 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। शुक्रवार को पूरे देश में 5,70,000 कर्मियों को कोरोना वायरस का वैक्सीन दिया गया। अब तक पूरे देश में पूर्व निर्धारित योजना के तहत वैक्सीनेश कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को हुए टीकाकरण के बाद राज्यवार स्थिति रिपोर्ट साझा की है। इसके मुताबिक अब तक देश में कुल 35,00,027 लाभार्थियों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। इनमें से सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 4,63,793 कर्मियों को टीका लगाया गया। दूसरे स्थान पर राजस्थान है। सूबे में 3,24,973, कर्नाटक मंक 3,07,891 और महाराष्ट्र में 2,61,320 कर्मियों का वैक्सीनेश किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को 10,809 सत्रों में कुल 5,71,974 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण में अब तक कुल 63,687 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।     

संक्रमितों की संख्या में कमी आई है
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 'देश में कुल उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या 1.7 लाख से कम (1,69,824) हो गई है। फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की संख्या देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या का 1.6 प्रतिशत से भी कम (1.58 प्रतिशत) है। आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के संक्रमित पाए जाने की साप्ताहिक दर नौ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक है। केरल में संक्रमण की दर सर्वाधिक (साप्ताहिक 12.20 फीसदी) है। दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ है। चंड़ीगढ़ में संक्रमितों की संख्या 7.30 फीसदी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.