Tricity Today | राकेश टिकैत पर जानलेवा हमला
किसान नेता राकेश टिकैत पर जानलेवा हमला हुआ है। राकेश टिकैत शुक्रवार को अपनी टीम के साथ राजस्थान के अलवर में किसानों के साथ सम्मेलन करने गए थे। उसी दौरान उनके काफिले पर जानलेवा हमला हुआ है। अपने पर जानलेवा हमला होने के बाद राकेश टिकैत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर चौराहा, बानसूर रोड़ पर भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा पर हमला किए गए, लोकतंत्र के हत्या की तस्वीरें pic.twitter.com/aBN9ej7AXS
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) April 2, 2021