प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

कृषि कानूनों का विरोधः प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tricity Today | Delhi Police detains Priyanka Gandhi

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध करने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रियंका गांधी को सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बसों में भरकर पुलिस ले गई है। दूसरी ओर प्रियंका गांधी का कहना है, "केंद्र सरकार किसानों को तबाह करने के लिए और पूंजीपतियों की तिजोरियां भरने के लिए कानून लेकर आई है। पूरे देश का किसान इन कानूनों के खिलाफ उद्वेलित है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं। अगर यह कानून लागू हुए तो किसान कम आएगा और पूंजीपति खाएगा।"

प्रियंका गांधी ने कहा, "करीब एक महीने से किसान दिल्ली के चारों ओर कड़ाके की ठंड में धरना देकर बैठे हैं। सरकार केवल बातचीत करने के नाम पर नाटक कर रही है। अब तक बड़ी संख्या में धरने पर बैठे किसान शहीद हो चुके हैं। इन किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।" प्रियंका गांधी ने आगे कहा, "सरकार देश की जनता और किसानों की ओर से मुंह फेर कर खड़ी है। क्या हठधर्मिता से कोई सरकार चल सकती है? सरकार देश की जनता के प्रति जवाबदेह है। देश के किसानों के प्रति जवाबदेह है। प्रधानमंत्री और सरकार गलत काम करते हैं और ठीकरा विपक्ष पर फोड़ने लगते हैं। ऐसा कब तक चलेगा? कभी तो जिम्मेदारी उठानी होगी और जवाब देना होगा।

प्रियंका गांधी ने कहा, "इस समस्या का हल निकालना कोई बड़ी बात नहीं है। सरकार बात करने के लिए आगे तो आए। सरकार बात करना ही नहीं चाहती है। एक और देश में किसान और जवान की बात करती है। किसान आंदोलन कर रहा है। जवान के बूते देश सुरक्षित है। किसान उसका पिता है। सरकार को इस बात का ख्याल रखना चाहिए। अगर देश में किसान परेशान होगा तो पूरा देश परेशान हो जाएगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.