पटना में दलित महिला को निर्वस्त्र कर मुंह में किया पेशाब

15 सौ रुपये के लिए बाप-बेटे बने हैवान : पटना में दलित महिला को निर्वस्त्र कर मुंह में किया पेशाब

पटना में दलित महिला को निर्वस्त्र कर मुंह में किया पेशाब

Google Image | दलित महिला

Noida/Patna : कुछ दिनों पहले महिला आरक्षण बिल पास हुआ है। इसके तहत लोकसभा और राज्य के विधानसभाओं में एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी। इस बिल के पास होने के बाद महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। अब बिहार की राजधानी पटना से एक झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। इसमें एक दलित महिला को 1500 न चुकाने पर पहले निर्वस्त्र किया गया और फिर उसे पेसाब पिलाया गया। विरोध करने पर उसे पीटा गया। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। 

क्या है पूरा मामला
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसने प्रमोद सिंह से ब्याज पर 1500 रुपये उधार लिए थे। उसने ब्याज सहित रकम को वापस कर दिया था। फिर भी आरोपी और ज्यादा पैसे की मांग कर रहे हैं। उसने इतनी ज्यादा रकम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रमोद सिंह, उसका बेटा अंशु और उसके चार साथी शनिवार की रात करीब 10 बजे दलित महिला के घर गए और उसे जबरन उठाकर अपने घर ले आए। पहले आरोपियों ने उसे को निर्वस्त्र किया और लाठियां से बुरी तरह पीटा। दरिंदे यहीं नहीं रुके, आरोप है कि प्रमोद सिंह ने अपने बेटे को महिला के मुंह में पेशाब करने के लिए कहा। इस घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर भागकर घर पहुंची। 

पीड़ित महिला ने पहले दी थी शिकायत पुलिस ने नहीं की कार्रवाई 
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप लगाया गया है कि दलित महिला ने पहले भी पुलिस को आरोपियों से मिल रही धमकियों के बारे में जानकारी दी थी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। दलित महिला के साथ इस शर्मनाक और आपराधिक घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है। पीड़ित परिवार और दलित समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.