बारामूला के नूरबाग में आग ने मचाया तांडव, सैकड़ों  लोग हुए बेघर

Video : बारामूला के नूरबाग में आग ने मचाया तांडव, सैकड़ों लोग हुए बेघर

बारामूला के नूरबाग में आग ने मचाया तांडव, सैकड़ों  लोग हुए बेघर

Tricity Today | बारामूला के नूरबाग में आग ने मचाया तांडव

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के नूरबाग इलाके में बीती रात भीषण आग गई। इसमें कई घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। रात करीब 2 बजे आग पर काबू पाया गया। 6 लोग आग की लपटों में बुरी तरह झुलसे हैं। करीब 200 लोग इस अग्निकांड से प्रभावित हुए हैं। भारतीय सेना के जवान, पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्क के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इस आग की चपेट में आकर सैकड़ों लोग बेघर हो गए है। वहीं, 6 लोग इस आग में झुलस गए है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई घरों में आग लगी हुई है और धुएं के बवंडर से आसमान भर गया है। यह जानकारी आ रही है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से यह आग लगी है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इससे पहले कि इस आग पर काबू पाया जाता इस आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में जान-माल की कितनी क्षति हुई है अभी इसका भी पता नहीं चल सका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.