कांग्रेस के पूर्व मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड का कोरोना से निधन

BIG NEWS: कांग्रेस के पूर्व मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड का कोरोना से निधन

कांग्रेस के पूर्व मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड का कोरोना से निधन

Google Image | Eknath Gaikwad

कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। एकनाथ गायकवाड महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता थे।उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली आज सुबह 10 बजे उनका निधन हो गया।

एकनाथ गायकवाड एक पूर्व सांसद मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में जाने जाते थे। महाराष्ट्र में कांग्रेस को आगे ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। गायकवाड का अचानक जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। कांग्रेस सहित तमाम राजनेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। एकनाथ गायकवाड़ का पूरा परिवार इस समय अस्पताल में है। गायकवाड़ का शव दोपहर में उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.