नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के नए अध्यक्ष चुने गए, अमित शाह, एलके आडवाणी सहित सभी सदस्यों ने दी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के नए अध्यक्ष चुने गए, अमित शाह, एलके आडवाणी सहित सभी सदस्यों ने दी सहमति

नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के नए अध्यक्ष चुने गए, अमित शाह, एलके आडवाणी सहित सभी सदस्यों ने दी सहमति

Social Media | Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात के सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना गया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल सोमनाथ ट्रस्ट के मौजूदा अध्यक्ष थे। उनके निधन के बाद अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। इस संबंध में सोमवार को मंदिर ट्रस्ट की पहली ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई थी। इसमें ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी को नए अध्यक्ष के तौर पर सहमति दी। 

बताते चलेंकि गुजरात पब्लिक ट्रस्ट एक्ट-1950 के तहत सोमनाथ धार्मिक चैरिटेबल ट्रस्ट में 8 सदस्यों का चयन किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव प्रवीण लाहेरी इस ट्रस्ट के सदस्य हैं। इनके अलावा अंबुजा न्योतिया समूह के हर्षवर्धन न्योतिया और वेरावल से संस्कृत के रिटायर्ड प्रोफेसर जेडी परमार भी ट्रस्ट के गैर राजनीतिक सदस्य हैं। 

कैसे होता है चयन
सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट संभावित सदस्यों की एक लिस्ट तैयार करता है। इस लिस्ट को केंद्र सरकार और राज्य सरकार के पास भेज दिया जाता है। केंद्र और राज्य सरकारें इस सूची में से चार नामों को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में नॉमिनेट करती हैं। इनमें से दो सदस्य गैर-राजनीतिक होते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.