दिल्ली में 18 साल से ऊपर के नागरिकों को मुफ्त में मिलेगी कोरोना वैक्सीन, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घोषणा की

BIG NEWS : दिल्ली में 18 साल से ऊपर के नागरिकों को मुफ्त में मिलेगी कोरोना वैक्सीन, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घोषणा की

दिल्ली में 18 साल से ऊपर के नागरिकों को मुफ्त में मिलेगी कोरोना वैक्सीन, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घोषणा की

Google Image | अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने राज्य के 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को मुफ्त में कोरोना वायरस वैक्सीन देने का फैसला लिया है। आज सुबह दिल्ली राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक हुई थी। जिसमें यह प्रस्ताव रखा गया था और इसे मंजूरी दी गई। दिल्ली सरकार ने 1.34 करोड़ वैक्सीन के डोज का आर्डर भी दे दिया है। अब से थोड़ी देर पहले अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए इस बारे में जानकारी दी। दरअसल 1 मई से देश में 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, उड़ीसा, झारखंड और वेस्ट बंगाल समेत कई राज्यों में नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन देने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

अब से थोड़ी देर पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने राज्य के सभी 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए मुफ्त में वैक्सीन को मंजूरी दी है। आज सुबह ही कैबिनेट की अहम बैठक हुई थी। जिसमें यह प्रस्ताव रखा गया था। जिस पर कैबिनेट ने सहमति दी है। जनसंख्या के हिसाब से 1.34 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया गया है। 

कोरोना से लड़ने में कारगर है वैक्सीन
मीडिया संबोधन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन कोरोना वायरस से लड़ने में बेहद कारगर साबित है। दुनिया के कई बड़े देशों में यह सामने आया है कि टीका लगाने के बाद ही उनके नागरिकों की सुरक्षा हो पाई है। उन्होंने ब्रिटेन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कोरोना वायरस का कहर इसलिए कम है, क्योंकि ज्यादातर नागरिकों को टीके की खुराक मिल चुकी है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार राज्य के निवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी को मुफ्त में वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।

कीमतें बराबर होनी चाहिए
अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की कीमतों में अंतर पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि एक निर्माता ने उनसे टीके की कीमत 400 रुपये बताई है। जबकि दूसरे ने उन्हें वैक्सीन का रेट 600 रुपये कहा है। हालांकि भारत सरकार को ये दोनों वैक्सिन सिर्फ 150 रुपये में मिल रही हैं। इस पर उन्होंने कहा कि टीके की कीमत सभी के लिए बराबर होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अहम बैठक के बाद इसी महीने 19 अप्रैल को 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों के लिए वैक्सीन देने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों और प्राइवेट हॉस्पिटलों को भी सीधे निर्माता से टीका खरीदने की छूट दी है। केंद्र सरकार ने कहा है कि वैक्सीन निर्माता कंपनियां 50% खुराक राज्य सरकार और अस्पतालों को बेच सकती हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें 1 मई से पहले इसकी जानकारी भारत सरकार के साथ साझा करनी होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.