कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दूसरी बार कोरोना संक्रमित  हुए

बड़ू्ूी खबर : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दूसरी बार कोरोना संक्रमित  हुए

google | BS YEDDYURAPPA

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते दो दिन से बीएस येदियुरप्पा को बुखार आ रहा था। लगातार बुखार रहने के बाद आज उनको आज बेंगलुरु के रमैया मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका कोरोना टेस्ट किया गया। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद रमैया मेमोरियल से मणिपाल हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका मणिपाल हॉॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि बुखार होने के बाद दो दिन पहले बीएस येदियुरप्पा का कोरोना टेस्ट किया गया था। तब उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था।  उनको बुखार बना रहा और आज उनको अस्पताल लाया गया है। अस्पताल आने के बाद एक बार फिर से उनका कोविड टेस्ट किया गया। जिसमें येदियुरप्पा संक्रमित पाए गए। 
78 साल के बीएस येदियुरप्पा बीते साल कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अगस्त में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद येदियुरप्पा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। येदियुरप्पा के साथ-साथ उनकी बेटी को भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्हें भी उनके पिता के साथ बेंगलुरू के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। येदियुरप्पा और उनकी बेटी दोनों संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.