महाराष्ट्र में फिर लगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Covid-19 Lockdown: महाराष्ट्र में फिर लगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

महाराष्ट्र में फिर लगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Google Image | महाराष्ट्र में फिर लगा लॉकडाउन

कोरोना महामारी के भयावह होते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू कर दिया है। प्रतिबंध 14 अप्रैल को रात 8 बजे से 1 मई सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगे। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी। थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस बारे में आधिकारिक घोषणा की है।

इसमें कहा गया है कि 14 अप्रैल को रात 8 बजे से 1 मई सुबह 7 बजे तक प्रदश में लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थान और गतिविधिया बंद रहेंगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। लॉकडाउन के दौरान सभी पूजा स्थल, स्कूल और कॉलेज, निजी कोचिंग क्लासेज, नाई की दुकान, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर कल से 1 मई की सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे।

लॉकडाउन का असर बॉलीबुड़ पर भी दिखाई देगा। सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। फिल्मों, धारावाहिकों, विज्ञापनों की शूटिंग भी बंद रहेगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें, मॉल, शॉपिंग सेंटर बुधवार रात से 1 मई की सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। सरकार ने सभी लोगों से इसका पालन करने की हिदायत दी है। अगर कोई इनका उल्लघंन करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.