देश की जेलों में बंद 27 फीसदी कैदी अशिक्षित, 41 प्रतिशत दसवीं भी उत्तीर्ण नहीं, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

क्या आप जानते हैं! देश की जेलों में बंद 27 फीसदी कैदी अशिक्षित, 41 प्रतिशत दसवीं भी उत्तीर्ण नहीं, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

देश की जेलों में बंद 27 फीसदी कैदी अशिक्षित, 41 प्रतिशत दसवीं भी उत्तीर्ण नहीं, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Social Media | जेल में बंद कैदी

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने देश की जेलों में बंद कैदियों की शैक्षणिक स्थिति के बारे में नई रिपोर्ट जारी की है। इसमें अहम चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मसलन कुल कैदियों में 27 फीसदी अशिक्षित हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने भी संसद में इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि जेलों में बंद कुल 4,78,600 कैदियों में से 1,32,729 (27.37 फीसदी) अशिक्षित हैं। इनमें से 5,677 तकनीकी डिग्री या डिप्लोमा धारक हैं। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल में उपलब्ध कराए गए डेटा में इस बारे में जानकारी दी है। हाल ही में संसद में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कैदियों से संबंधित आंकड़ा पेश किया था। इनका संग्रह राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने किया है। इनमें 31 दिसंबर, 2019 तक के आंकड़ें शामिल हैं। शिक्षा से संबंधित इस रिपोर्ट के मुताबिक, जेलों में बंद 1,98872 (41.55 फीसदी) कैदियों ने 10वीं कक्षा से कम पढ़ाई की है। 

इनमें से 1,03,036 (21.52 फीसदी) ने दसवीं से ऊपर मगर, स्नातक स्तर से कम की शिक्षा प्राप्त की है। आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 30,201 (6.31 फीसदी) कैदी स्नातक उत्तीर्ण हैं। इनमें से 8,085 (1.68 प्रतिशत) ने परा-स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की है। डेटा के मुताबिक, देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 1,01,297 कैदी जेलों में बंद हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.