इलेक्शन कमीशन आज जारी कर सकता है पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम, सरगर्मियां बढ़ीं

रणभेरीः इलेक्शन कमीशन आज जारी कर सकता है पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम, सरगर्मियां बढ़ीं

इलेक्शन कमीशन आज जारी कर सकता है पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम, सरगर्मियां बढ़ीं

Google Image | पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम जारी करेगा आयोग

देश में पांच राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को चुनाव आयोग की बैठक चल रही है। करीब शाम 4:30 बजे चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव तिथियों का ऐलान कर सकता है। इनमें पश्चिम बंगाल, आसाम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी शामिल हैं। इन राज्यों में चुनावी सरगर्मियां काफी पहले से राजनीतिक पार्टियों द्वारा शुरू है। केवल चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान को लेकर इंतजार किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों पर चुनाव
पश्चिम बंगाल में पिछले 2016 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 294 सीटों में से 211 सीटें जीतकर बंगाल में अपनी सरकार बनाई। जबकि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन को 76 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। इस बार राज्य में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार भाजपा विधानसभा की केवल 3 सीटें ही जीत पाई थी। लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में 42 सीटों में से 28 सीटें जीती थी। इसलिए विधानसभा के चुनाव के लिए पूरा दम लगा रही है।

असम में 126 सीटों पर चुनाव
पिछले 2016 के विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी ने 126 में से 86 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। इसमें कांग्रेस को कुल 26 सीटें प्राप्त हुई थी।

तमिलनाडु में 234 सीटों पर मतदान
तमिलनाडु में 2016 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक की सरकार बनी थी। उसने 234 विधानसभा सीटों में से 134 सीटें जीतकर स्व. जयललिता के नेतृत्व में अन्नाद्रमुक गठबंधन की सरकार बनी। वर्तमान में अन्नाद्रमुक के के पलानी स्वामी मुख्यमंत्री हैं। इस चुनाव में द्रमुक और कांग्रेस गठबंधन को कुल 98 सीटें प्राप्त हुई थी।

केरल में 140 विधानसभा सीटों पर चुनाव
केरल में पिछले 2016 के विधानसभा चुनाव में 140 सीटों में से 91 सीटों पर लेफ्ट पार्टियों का गठबंधन जीता था और अपनी सरकार बनाई। देश में लेफ्ट की केवल एक ही राज्य में सरकार है। इसमें 47 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन को जीत मिली थी।

पुदुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव
केंद्र शासित राज्य पुदुचेरी में कुल 33 सीटें हैं। लेकिन तीन सीटों पर राज्यपाल द्वारा नामित सदस्य होते हैं। यहां कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन विगत दिनों कांग्रेस के सात सदस्यों द्वारा इस्तीफा देने के कारण सरकार गिर गई। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 19 सीटें कांग्रेस गठबंधन ने प्राप्त किये थे और राज्य में सरकार बनाई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.