Google Image | Symbolic Photo
इस साल कोई भारतीय मुसलमान हज नहीं कर पाएगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी आवेदन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। इस बारे में हज कमेटी ऑफ इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ.मकसूद अहमद खान ने जानकारी दी है। हज कमेटी की ओर से बताया गया है कि सऊदी अरब सरकार की ओर से कहा गया है कि इस बार किसी को हज पर आने की इजाजत नहीं मिलेगी।आपको बता दें कि विश्वव्यापी कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से दुनिया भर में धार्मिक आयोजनों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। भारत में भी कुंभ को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। इसके अलावा भारत में हर साल होने वाली कावड़ यात्रा को भी स्थगित किया जा रहा है। सऊदी अरब भी कोरोनावायरस के संक्रमण की चपेट में है। ऐसे में वहां हज के दौरान दुनिया भर से लोगों का आगमन बड़ा संकट खड़ा कर सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की सलाह पर सऊदी अरब सरकार ने हज के लिए केवल अपने नागरिकों को सीमित संख्या में अनुमति दी है। दुनिया के बाकी किसी भी मुल्क से हज यात्रियों को सऊदी अरब पहुंचने की इजाजत इस साल नहीं मिलेगी।All applications for Haj 2021 cancelled: Haj Committee of India pic.twitter.com/z1Pnnrz4Ha
— ANI (@ANI) June 15, 2021