नोरा फतेही की हुई ऐसी हालत, बिस्तर से नहीं उठ पा रही, फैंस ने जताई चिंता

बड़ी खबर : नोरा फतेही की हुई ऐसी हालत, बिस्तर से नहीं उठ पा रही, फैंस ने जताई चिंता

नोरा फतेही की हुई ऐसी हालत, बिस्तर से नहीं उठ पा रही, फैंस ने जताई चिंता

Google Image | नोरा फतेही

Mumbai : विश्व की मशहूर डांसर नोरा फतेही कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर और रिया कपूर के बाद अब नोरा फतेही भी कोरोना संक्रमित हो गई है। उन्होंने हाल ही में अपनी फैंस के साथ अपनी परेशानी साझा की है। नोरा फतेही के फैंस ने अपनी एक्ट्रेस के लिए चिंता जाहिर की है। 

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखते हुए बताया कि दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं अभी कोविड से जूझ रही हूं। इसने मुझ पर वाकई में असर किया है। कई दिनों से बिस्तर से नहीं उठ पा रही हूं और डॉक्टरों की निगरानी में हूं। कृपया सुरक्षित रहिए और मास्क पहने रहिए। यह तेजी से फैल रहा है और किसी को भी अलग ढंग से हो सकता है। दुर्भाग्य से मुझ पर बुरा असर हुआ है। यह किसी को भी हो सकता है। मैं ठीक होने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल यही मायने रखता है। सेहत से जरूरी कुछ भी नहीं। स्वस्थ रहिए। सुरक्षित रहिए।

आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आ गई है। काफी तेजी के साथ कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर पांव पसारती जा रही है। देश में रोजाना हजारों मामले कोरोना संक्रमण के आ रहे हैं। कोरोना के अलावा नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। जिसको लेकर काफी राज्यों ने चिंता जाहिर की है। भारत में ऐसे काफी राज्य हैं, जहां पर नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। काफी तेजी के साथ लोगों पर सख्ती भी बढ़ाई जा रही है। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना के तीसरे वेव की एंट्री गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.