प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने  किसान नेता चौधरी अजित सिंह के निधन पर जताया  शोक

Lucknow : प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने किसान नेता चौधरी अजित सिंह के निधन पर जताया शोक

प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने  किसान नेता चौधरी अजित सिंह के निधन पर जताया  शोक

Google Image | प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने किसान नेता चौधरी अजित सिंह के निधन पर जताया शोक

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख व लोकप्रिय किसान नेता चौधरी अजित सिंह का गुरुवार 6 मई की सुबह निधन हो गया। 82 वर्षीय आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। छोटे चौधरी के निधन की खबर सुनकर पश्चिमी यूपी में शोक की लहर दौड़ गई। तो वहीं प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा लोकप्रिय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान हितैषी नेता चौधरी अजित सिंह के निधन की दुखद खबर मिली। चौधरी साहब के निधन से समाज एवं राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर चौधरी साहब को श्रीचरणों में स्थान दें।

और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी चौधरी अजित के निधन पर दुख व्यक्त किया। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा किसानों और मजदूरों के मसीहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह का आकस्मिक निधन, अपूरणीय क्षति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.