निर्मला सीतारमण को कर्नाटक और पीयूष गोयल को महाराष्ट्र से मिला टिकट, देखिए भाजपा की पूरी लिस्ट

Rajya Sabha Election 2022 : निर्मला सीतारमण को कर्नाटक और पीयूष गोयल को महाराष्ट्र से मिला टिकट, देखिए भाजपा की पूरी लिस्ट

निर्मला सीतारमण को कर्नाटक और पीयूष गोयल को महाराष्ट्र से मिला टिकट, देखिए भाजपा की पूरी लिस्ट

Tricity Today | निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल

New Delhi : राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार की देर शाम अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिन 16 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, उनमें मोदी मंत्रिमंडल के दो वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कर्नाटक और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र से राज्यसभा का टिकट दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा 6 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से घोषित किए हैं। हालांकि, खास बात यह है कि भाजपा को 8 टिकटों की घोषणा करनी है। रविवार को घोषित किए गए सभी छह उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से ही ताल्लुक रखते हैं।

भाजपा ने 8 राज्यों के लिए 16 राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की
राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार की देर शाम 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है। देश के 8 राज्यों मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और हरियाणा के लिए इन उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। सबसे ज्यादा 6 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के लिए घोषित किए गए हैं। बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक के लिए दो-दो उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा के लिए एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने यह जानकारी दी है।

गठबंधन धर्म निभाने वालीं संगीता यादव को भी टिकट
गोरखपुर की चौरी चौरा विधानसभा सीट की पूर्व विधायक संगीता यादव को भारतीय जनता पार्टी ने पारितोषिक स्वरूप राज्यसभा का टिकट दिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी के बीच हुए गठबंधन में संगीता यादव की सीट भारतीय जनता पार्टी ने निषाद पार्टी को दे दी थी। उस वक्त संगीता यादव ने पार्टी के लिए गठबंधन धर्म निभाया था। अब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट देकर उनके लिए राष्ट्रीय राजनीति में दरवाजे खोल दिए हैं।

आपको बता दें कि राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार की देर शाम 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है। देश के 8 राज्यों मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और हरियाणा के लिए इन उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। सबसे ज्यादा 6 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के लिए घोषित किए गए हैं। बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक के लिए दो-दो उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा के लिए एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने यह जानकारी दी है।

मध्यप्रदेश
1. 
कविता पाटीदार

कर्नाटक
1. निर्मला सीतारमण 
2. जग्गेश

महाराष्ट्र 
1. 
पीयूष गोयल 
2. डॉ.अनिल सुखदेवराव बोंडे 

राजस्थान
1.
घनश्याम तिवारी 

उत्तर प्रदेश 
1.
डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई
2. डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल
3. सुरेंद्र सिंह नागर 
4. बाबूराम निषाद 
5. दर्शना सिंह 
6. संगीता यादव 

उत्तराखंड 
1.
डॉ.कल्पना सैनी

बिहार 
1.
सतीश चंद्र दुबे 
2. शंभू शरण पटेल 

हरियाणा 
1. कृष्ण लाल पंवार

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.