तीसरी लहर से पहले स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बनाई बड़ी योजना

तैयारी: तीसरी लहर से पहले स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बनाई बड़ी योजना

तीसरी लहर से पहले स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बनाई बड़ी योजना

Google Image | स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

देश में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इससे निपटने के लिए सरकारें और संगठन अपने स्तर पर कदम उठा रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने का प्लान बनाया है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि संघ, तीसरी लहर का सामना करने के लिए देशव्यापी “कार्यकर्ता प्रशिक्षण” का आयोजन करेगा। 
ये प्रशिक्षित कार्यकर्ता लगभग 2.5 लाख स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। बताते चलें कि महामारी की मार कम होने के बाद संघ की 27,166 शाखाएं अब फिर से खुले स्थान में प्रारंभ हो गयी हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही कोरोना के दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थितियों की व्यापक रूप से चर्चा हुई। प्रांतों में हुए सेवा कार्यों की समीक्षा की गयी। स्वयंसेवकों द्वारा संचालित वैक्सीन के टीकाकरण में सुविधा केंद्र व प्रोत्साहन के अभियानों की भी समीक्षा की गयी।



करीब 2.5 लाख जगहों पर जागरूकता फैलाएंगे 
इसमें फैसला लिया गया कि पूरे देश में शासन-प्रशासन का सहयोग करने एवं संभावित पीड़ितों की सहायता के लिए विशेष “कार्यकर्ता प्रशिक्षण” का आयोजन किया जायेगा। लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए ये प्रशिक्षित कार्यकर्ता करीब 2.5 लाख जगहों पर जाएंगे। यह प्रशिक्षण अगस्त महीने में किया जायेगा। सितंबर से जनजागरण द्वारा हर गांव व बस्ती में स्वयंसेवी लोगों व संस्थाओं को इस अभियान में जोड़ा जायेगा। इस प्रशिक्षण में कोरोना से बचाव के लिए बच्चों व माताओं के लिए विशेष रूप से आवश्यक सावधानियां व उपायों को शामिल किया गया है।

39,454 शाखाएं संचालित हो रहीं 
जैसे-जैसे कोरोना के प्रकोप के पश्चात स्थितियां सामान्य हो रही हैं, संघ शाखाओं का संचालन शुरू हो रह है। बैठक में मिली जानकारी के अनुसार देश भर में वर्तमान में कुल 39,454 शाखाएं संचालित हो रही हैं। इसमें 27,166 शाखाएं अब मैदान में लग रही है। अन्य 12,288 ई-शाखाएं हैं। साथ ही साप्ताहिक मिलन कुल 10,130 हैं। इसमें प्रत्यक्ष रूप से मैदान में 6510 फिर से शुरू हो गई हैं। ई-मिलन 3620 हैं। कोरोना के लॉकडाऊन काल में विशेष रूप से प्रारंभ हुये कुटुंब मिलन देश भर में 9637 हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.