रेवाडी में 7 किशोरों ने 10 साल की बच्ची का रेप किया, वीडियो वायरल कर दिखाई ताकत, गिरफ्तार

शर्मनाक : रेवाडी में 7 किशोरों ने 10 साल की बच्ची का रेप किया, वीडियो वायरल कर दिखाई ताकत, गिरफ्तार

रेवाडी में 7 किशोरों ने 10 साल की बच्ची का रेप किया, वीडियो वायरल कर दिखाई ताकत, गिरफ्तार

Tricity Today | Symbolic Photo

हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जनपद के एक गांव में 7 बालिग-नाबालिग किशोरों ने मिलकर एक 10 साल की बच्ची के साथ रेप किया। अपराधियों ने इसका वीडिया बनाया और इसे स्थानीय ग्रुप में वायरल किया। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के लिए विकृत मानसिकता के किशोरों ने विद्यालय जैसे पवित्र स्थान को चुना। पुलिस ने बताया कि एक को छोड़कर बाकी सभी आरोपी नाबालिग हैं। आरोपियों में से कुछ ने इस हरकत का वीडियो बना लिया। उसे स्थानीय स्तर पर फैला दिया। जब यह वीडियो लड़की के पिता तक पहुंचा, तब उसने शिकायत दर्ज करायी।

पुलिस के मुताबिक बीते 24 मई को यह घटना घटी। तब यह विद्यालय ग्रीष्मावकाश के चलते बंद था। लेकिन पीड़िता समेत कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाया। रेवाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हंसराज ने मीडिया को बताया कि 7 नाबालिग लड़के एवं 18 साल का एक युवक इस वारदात में शामिल थे। महिला थाने की एक अधिकारी ने बताया कि कुछ आरोपियों पर बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। कुछ अन्य को वीडियो बनाने का आरोपित किया गया है। नाबालिग लड़कों की उम्र 10 से 15 साल के बीच है।

डीएसपी ने बताया, ‘‘ लड़की ने घर में इस घटना के बारे में नहीं बताया। जब वीडियो सोशल मीडिया के जरिए उसके पिता तक पहुंचा, तब उन्होंने बीते मंगलवार को शिकायत दर्ज करायी। हमने तत्काल प्राथमिकी दर्ज की।’’ एक्शन लेते हुए वीडियो दिख रहे नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। उन्हें निगरानी केंद्र भेजा गया है। जबकि 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उनके अनुसार मामले की जांच चल रही है।

डीएसपी ने कहा, ‘‘मंगलवार को गांव में 10 साल की बच्ची के साथ रेप की सूचना मिली। रेप करने वालों में 10-15 साल के किशोर और एक बालिग लड़का है। पिछले महीने की 24 मई को सभी ने मिलकर बच्ची का रेप किया। उसका वीडियो बना लिया और उसे स्थानीय स्तर पर वायरल किया।'' वीडियो वायरल होने के बाद घटना घर वालों के संज्ञान में आई। कुल 7 बच्चे थे। FIR दर्ज करके बच्चों को अभिरक्षा में लिया गया। एक बालिग लड़के को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। एक लड़का गिरफ्तार होना बाकी है। जिन लड़कों ने वीडियो वायरल किया है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।”

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.