जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, रिंकी और पिंकी ने अतुल के साथ लिए फेरे, Video

एक विवाह ऐसा भी : जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, रिंकी और पिंकी ने अतुल के साथ लिए फेरे, Video

जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, रिंकी और पिंकी ने अतुल के साथ लिए फेरे, Video

Social Media | फेरे की फोटो

Mumbai : शादी एक अनोखा बंधन होता है। यह हर एक लड़के या लड़की का सपना होता है कि उसको अपना एक अच्छा जीवन साथी मिले। अक्सर देखा गया है कि लोग अपने अकेले जीवनसाथी की ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाते, लेकिन मुंबई के सोलापुर में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। जहां एक साथ दो जुड़वा बहनों ने एक युवक से शादी कर ली। दोनों सगी बहनें बचपन से एक साथ रही और अब एक साथ एक ही युवक के साथ जीने-मरने की कसमें खाई है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के सोलापुर में दो जुड़वा बहनों ने एक ही युवक को अपना हमसफ़र चुन लिया। दोनों सगी बहने आईटी कंपनी में इंजीनियर है और मुंबई में ही काम करती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले रिंकी और पिंकी के पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद दोनों बहनें अपनी मां के साथ दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गई। वहां पर उनकी मुलाकात अतुल मलशीयस से हुई।

अपनी गाड़ी देकर हीरो बना अतुल मलशीयस
एक दिन रिंकी और पिंकी की मम्मी की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्होंने अतुल से मदद मांगी। अतुल ने उनकी काफी बार मदद की। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर अपनी गाड़ी भी दे दिया करता था। ऐसे ही दोनों बहने अतुल के करीब आ गई और प्यार कर बैठी। दोनों ने फैसला लिया कि वह अतुल से शादी करेंगी।

तीनों की शादी संपन्न
अब तीनों की शादी संपन्न हो गई है। दोनों सगी बहनों के साथ अतुल साथ 7 फेरे लिए और जीवनभर साथ रहने की कसमें खाई। बताया जा रहा है कि अतुल का ट्रैवल एजेंसी का कारोबार है। इस शादी से दिन रिन्की और पिंकी की मम्मी भी काफी खुश हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.