12 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति बदले गए, डॉ संजीव जैन को जम्मू विश्वविद्यालय में मिली नियुक्ति, देखें लिस्ट

BIG NEWS: 12 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति बदले गए, डॉ संजीव जैन को जम्मू विश्वविद्यालय में मिली नियुक्ति, देखें लिस्ट

12 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति बदले गए, डॉ संजीव जैन को जम्मू विश्वविद्यालय में मिली नियुक्ति, देखें लिस्ट

Google Image | सेंट्रल यूनिवर्सिटी, जम्मू

भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के उच्चतर शिक्षा विभाग ने 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति बदल दिए हैं। इन सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 12 नए कुलपति को तैनाती दी गई है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन सभी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इन्हें तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर ज्वॉइन करने के लिए कहा गया है। 

इन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बदले गए कुलपति - 
  1. केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा में प्रोफेसर डॉक्टर टेंकेश्वर कुमार को कुलपति नियुक्त किया गया है।
  2. हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर सत प्रकाश बंसल को कुलपति की जिम्मेदारी दी गई है। 
  3. सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में डॉक्टर संजीव जैन को कुलपति बनाया गया है।
  4. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर क्षिति भूषण दास को कुलपति का चार्ज दिया गया है।
  5. कर्नाटक सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बट्टू सत्यनारायण को कुलपति बनाया गया है।
  6. तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर मुथूकलिंगन कृष्णन को कुलपति का चार्ज दिया गया है।
  7. हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बसुत्कर जे राव को कुलपति बनाया गया है।
  8. साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह को कुलपति की जिम्मेदारी मिली है।
  9. नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर प्रभा शंकर शुक्ल को कुलपति नियुक्त किया गया है। 
  10. गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डॉ आलोक कुमार चक्रवाल को कुलपति बनाया गया है।
  11. मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सैयद ऐनुल हक को कुलपति नियुक्त किया गया है।
  12. मणिपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर एन लोकेंद्र सिंह को कुलपति की जिम्मेदारी दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.