गौतमबुद्ध नगर में COVID-19 मरीजों की संख्या बढ़ी तो जिम्स में 10 और बेड तैयार

गौतमबुद्ध नगर में COVID-19 मरीजों की संख्या बढ़ी तो जिम्स में 10 और बेड तैयार

गौतमबुद्ध नगर में COVID-19 मरीजों की संख्या बढ़ी तो जिम्स में 10 और बेड तैयार

Tricity Today | GIMS Greater Noida

-अस्पताल में अभी कोरोना पॉजिटिव 12 मरीजों का चल रहा है इलाजganga-अभी तक वार्ड में 10 बेड थे, अब 20 का एक साथ इलाज हो सकेगा

ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) के आइसोलेशन वार्ड में 10 और बेड तैयार हो गए हैं। अब जिम्स में कोरोना पॉजिटिव 12 मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम कोरोना से निपटने में जुटी हुई है। अभी तक जिम्स में 10 बेड का ही इंतजाम था। जिले में लगातार COVID-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या देखकर ऐसा किया गया है।

जिम्स में 15 मार्च से कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इसके लिए 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। लेकिन मरीजों की संख्या को देखते हुए जिम्स प्रशासन ने 10 और बेड बढ़ा दिए हैं। अब यहां एक साथ 20 मरीजों का इलाज किया जा सकता है। 

आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय यहां पर 12 मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी मरीज बेहतर महसूस कर रहे हैं। जिम्स में 62 साल की एक महिला का भी इलाज चल रहा है। महिला को मधुमेह और अस्थमा की भी दिक्कत है। महिला की निगरानी चेस्ट फिजीशियन डा. रश्मि कर रही हैं। 

डॉ रश्मि का कहना है कि महिला की हालत लगातार सुधर रही है। वह अब बेहतर महसूस कर रही हैं। आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि सब मरीज ठीक हैं। सबका इलाज चल रह है।

घोषित मरीजों के इलाज के अलावा यहां पर संदिग्ध मरीजों के नमूने भी लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को यहां पर 30 मरीजों के नमूने लिए गए थे। सभी को जांच के लिए दिल्ली और अलीगढ़ भेजा गया है। उम्मीद है कि 24-48 घंटे में रिपोर्ट आ जाएंगी। शनिवार को भी कई मरीजों के नमूने लिए गए। इन्हें भी जांच के लिए भेजा गया है। जिम्स प्रबंधन ने नमूनों को लेने के लिए अलग से टीम की व्यवस्था की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.