BIG NEWS: आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोना के 10 नए मरीज मिले, पूरी जानकारी

BIG NEWS: आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोना के 10 नए मरीज मिले, पूरी जानकारी

BIG NEWS: आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोना के 10 नए मरीज मिले, पूरी जानकारी

Tricity Today | Noida

इनमें आठ मरीज तो नोएडा की सेक्टर-135 की सीज फायर कम्पनी से ताल्लुक रखते हैंgangaबुधवार शाम तक तक जिले में COVID-19 मरीजों की संख्या 48 तक पहुंचीgangaसेक्टर-135 की कंपनी से जुड़े 32 लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संक्रमित हो चुके

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस से बुधवार को 10 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इन मरीजों में से आठ सेक्टर-135 स्थित सीज फायर कंपनी से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संक्रमित हुए हैं। अब तक COVID-19 से बीमार हुए 32 लोगों का जुड़ाव इस कंपनी से है। जिले में अब मरीजों की सख्या 48 तक पहुंच गई है।

दो मरीजों में संक्रमण का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। बुधवार को मिले मरीजों में 11 वर्षीय बच्ची समेत 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। जिले में अब तक एक दिन में सबसे अधिक संक्रमित मामले बुधवार को मिले हैं। इससे पहले एक दिन में 9 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है।

गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग भार्गव के अनुसार बुधवार को 34 जांच रिपोर्ट आई हैं। जिसमें 24 की जांच रिपोर्ट निगेटिव हैं। मरीजों में सेक्टर-37 निवासी महिला और पुरुष, ग्रेटर नोएडा निवासी महिला और युवती, गौर सिटी निवासी वृद्ध महिला और 11 वर्षीय बच्ची, चौड़ा गांव का निवासी युवक, सेक्टर-94 का निवासी युवक सेक्टर-135 स्थित सीजफायर कंपनी के कारण संक्रमित हुए हैं।

नोएडा के सेक्टर-28 निवासी वृद्ध और पतवाड़ी निवासी महिला में संक्रमण का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इन लोगों में वायरस के संक्रमण के माध्यम के बारे में जानकारी नहीं है। एक दिन पहले भी घोड़ी बछेड़ा के युवक में वायरस संक्रमण के कारणों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग स्पष्ट नहीं कर पाया है। सभी मरीजों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स और नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई  में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

70 लोगों के लिए सैंपल, 34 की रिपोर्ट मिली, 317 भर्ती हैं
बुधवार को विभागीय कर्मचारियों ने 70 नए कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए हैं। वहीं, जांच केंद्रों से 34 रिपोर्ट आई हैं। जिले में 317 कोरोना पीड़ित संदिग्ध भर्ती और निगरानी में हैं। इनमें जीबीयू स्थित अंबेडकर हॉस्टल में 97, चाइल्ड पीजीआइ में 22, सेक्टर-39 में 183 और जिम्स में 18 मरीज भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों में सक्रियता बढ़ाने के लिए बुधवार को नवनियुक्त डीएम सुहास एलवाई ने सेक्टर-39 स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय का दौरा किया। कोरोना मरीजों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की और समय पर मरीजों की लिस्ट जारी करने के आदेश दिए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.