नोएडा में फंसे केरल के 100 युवक, पीजी में भोजन भी बंद

नोएडा में फंसे केरल के 100 युवक, पीजी में भोजन भी बंद

नोएडा में फंसे केरल के 100 युवक, पीजी में भोजन भी बंद

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

केरल से रोजी-रोटी कमाने आए 100 युवक लॉकडाउन के कारण पिछले दो महीने से सेक्टर-66 स्थित एक पीजी में फंसे हुए हैं। युवकों का आरोप है कि पीजी मालिक ने उनसे लॉकडाउन के दौरान अतिरिक्त किराया वसूला और पिछले एक महीने से भोजन भी बंद कर दिया। युवकों ने अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर कर जिला और पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। युवक शुभम ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने साथियों की फोटो शेयर कर ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार से विनती है कि हमारी सुरक्षा की जाए। मेरे सहित करीब 100 युवक सेक्टर-66 स्थित एक पीजी में फंसे हैं। लॉकडाउन के दौरान पीजी मालिक ने अतिरिक्त किराया वसूला। युवक ने लिखा कि पिछले एक महीने से पीजी मालिक ने भोजन देना भी बंद कर दिया है।

खाली पड़े किचन का फोटो ट‘वीट किा
पीजी में फंसे दूसरे युवक श्री जिथ ने ट्वीट किया कि सभी लोग केरल के रहने वाले हैं। करीब छह महीने पहले नौकरी करने नोएडा आए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं बचा। युवक ने आरोप लगाया कि उनसे अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है। इसके अलावा पीजी मालिक द्वारा मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। युवक ने खाली पड़े अपने पीजी के किचन की भी फोटो शेयर की।

नहीं मिल रही है मदद
ट्वीट में बताया गया है कि सभी युवक नोएडा में नौकरी करने के लिए आए थे। लगभग छह महीने पहले यहां शिफ्ट हुए थे। मगर लॉकडाउन के कारण सब बंद हो गया है और वे यहां फंस गए हैं। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की कोई सहायता प्राप्त नहीं हो रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.