पंजाब के एक घर में मिली 1000 करोड़ रुपये की हेरोइन, अधिकारियों के उड़े होश

पंजाब के एक घर में मिली 1000 करोड़ रुपये की हेरोइन, अधिकारियों के उड़े होश

पंजाब के एक घर में मिली 1000 करोड़ रुपये की हेरोइन, अधिकारियों के उड़े होश

Tricity Today | आरोपी पुलिस की हिरासत में

पंजाब के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य के अमृतसर जिले के सुलतानविंड इलाके में एक घर से 188 किलोग्राम हेरोइन और अन्य प्रतिबंधित पदार्थ जब्त कर अफगानिस्तान के एक नागरिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि बरामद हेरोइन की खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तकरीबन 1,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसे अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते तस्करी कर भारत लाया गया था।

एसटीएफ, बॉर्डर रेंज ने गुरुवार की देर रात यह बरामदगी की। अधिकारियों ने बताया कि एसटीएफ ने 188 किलोग्राम हेरोइन, 38 किलोग्राम डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन, 25 किलोग्राम कैफीन पाउडर बरामद किया, जिन्हें अन्य रासायनिक विधि से मिश्रित किया जाने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि जिस घर में मादक पदार्थ का मिश्रण तैयार किया जा रहा था, वहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले एक अफगान भी भारत आया था और उसका काम हेरोइन को डाइल्यूट कर उसकी मात्रा बढ़ानी थी क्योंकि यह बेहद उच्च गुणवत्ता वाला था। आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कैसे उन्हें ये खेप मिली। अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थ का यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.