Noida COVID-19 Cases: गौतमबुद्ध नगर में 107 ताज़ा मामले दर्ज किए गए, कुल संख्या 15,803 हुई, रिकवरी रेट 90.83 परसेंट हुआ

Noida COVID-19 Cases: गौतमबुद्ध नगर में 107 ताज़ा मामले दर्ज किए गए, कुल संख्या 15,803 हुई, रिकवरी रेट 90.83 परसेंट हुआ

Noida COVID-19 Cases: गौतमबुद्ध नगर में 107 ताज़ा मामले दर्ज किए गए, कुल संख्या 15,803 हुई, रिकवरी रेट 90.83 परसेंट हुआ

Google Image | COVID-19 BREAKING

Coronavirus Cases in Noida : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को 107 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं। जिससे जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15,803 हो गई है। यूपी के स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे की अवधि के लिए आंकड़े जारी किए हैं। दूसरी ओर सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है। गुरुवार को 1,523 मरीज जिले अस्पतालों में भर्ती थे। शुक्रवार को संख्या 1,477 और शनिवार को 1,387 मरीज हैं।

पिछले 24 घंटों में 201 रोगी स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं। जिले में अब तक ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 14,355 हो गई है। अब मरीजों के मामले में गौतमबुद्ध नगर राज्य में सातवें स्थान पर है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में मृत्यु दर केवल 0.40 प्रतिशत है। अब तक जिले में 64 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को मरीजों की रिकवरी दर 90.18 प्रतिशत से बढ़कर 90.83 प्रतिशत हो गई है। पिछले सप्ताह 89.80 प्रतिशत थी।

इस बीच, यूपी में सक्रिय मामलों की संख्या शुक्रवार को 35,263 से घटकर 34,420 हो गई है। गुरुवार को 36,295 मामले आए थे। जबकि, अब तक कुल 4,11,611 मरीज उत्तर प्रदेश में स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में COVID-19 से जुड़ी मौत 6,629 हो गई हैं। सरकारी अधिकारियों के अनुसार राज्य में रोगियों का औसत रिकवरी रेट अब 90.93 प्रतिशत है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.