जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए काटे जाएंगे 11 हजार पेड़, बदले लगेंगे अगले महीने 1.1 लाख पौधे लगाएगा यमुना प्राधिकरण

जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए काटे जाएंगे 11 हजार पेड़, बदले लगेंगे अगले महीने 1.1 लाख पौधे लगाएगा यमुना प्राधिकरण

जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए काटे जाएंगे 11 हजार पेड़, बदले लगेंगे अगले महीने 1.1 लाख पौधे लगाएगा यमुना प्राधिकरण

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना के लिए काटे जाने वाले पेड़ों के बदले पौधे इसी मानसून सत्र में लगाए जाएंगे। वहां कटने वाले पेड़ों से दस गुना ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और वन विभाग करीब 1.10 लाख पौधे लगाएंगे। ये पौधे यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-18 व 20 के पार्क और हरित क्षेत्र में लगाए जाएंगे। सभी पौधे फलदार होंगे। इसकी कार्य योजना तैयार हो गई है।

बारिश के मौसम में पौधे लगाने का काम अच्छा माना जाता है। पर्यावरण को बचाने के लिए शासन-प्रशासन हर साल पौधे लगाने का लक्ष्य रखता है। इस बार यमुना प्राधिकरण ने 1.25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए काटे जाने वाले पेड़ों के बदले भी पौधे लगाए जाएंगे। परियोजना के लिए करीब 11 हजार पेड़ काटे जाएंगे। इसके बाद 10 गुना ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। यमुना प्राधिकरण और वन विभाग मिलकर करीब 1.10 लाख पौधे लगाएगा। 

ये पौधे भी इसी मानसून सत्र में लगाए जाएंगे। इन पौधों को लगाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने जगह चिन्हित कर ली है। प्राधिकरण के सेक्टर 18 व 20 के पार्कों में पौधों को लगाने की तैयारी है। इसके अलावा सेक्टर की ग्रीन बेल्ट को भी इन्हीं पौधों से हरित किया जाएगा। प्रयास है कि फलदार पौधे लगाए जाएं ताकि छाया के साथ-साथ लोगों को फल मिल सकें। 

इसके अलावा यमुना प्राधिकरण अपनी ओर से सवा लाख पौधे लगाएगा। ये पौधे अपने क्षेत्र में लगाएगा। पौधे जुलाई में लगाए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण के अफसरों ने योजना बनानी शुरू कर दी है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण इस मानसून सत्र में सवा लाख पौधे लगाएगा। साथ ही एयरपोर्ट परियोजना से जुड़े पौधे भी लगाए जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.