ग्रेटर नोएडा : किडनी समस्या से परेशान 11 वर्षीय बच्चे ने कोरोना को हराया

ग्रेटर नोएडा : किडनी समस्या से परेशान 11 वर्षीय बच्चे ने कोरोना को हराया

ग्रेटर नोएडा : किडनी समस्या से परेशान 11 वर्षीय बच्चे ने कोरोना को हराया

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

किडनी समस्या से परेशान 11 साल के बच्चे ने कोरोना मात दे दी। बच्चे को निमोनिया था और मलेरिया के लक्षण भी थे। एक हफ्ते तक आईसीयू में इलाज चला। शारदा अस्पताल के डॉक्टरों ने स्वस्थ होने के बाद उसे डिस्चार्ज किया।

गाजियाबाद निवासी 11 साल के एक बच्चे को करीब 10 दिन पहले शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह किडनी की समस्या से भी जूझ रहा था। उसे कोरोना हो गया। गाजियाबाद में उसकी हालत बिगड़ी तो उसे शारदा अस्पताल लाया गया। 

अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजित कुमार ने बताया कि कोरोना के साथ-साथ उसे निमोनिया भी गया। मलेरिया के लक्षण भी थे। उसकी हालत बिगड़ने लगी। यूरिन आना बंद हो गया। किडनी फेल्योर का खतरा बढ़ गया। उसे डायलिसिस की भी जरूरत पड़ी। डॉक्टरों की टीम ने उसे 7 दिन तक आईसीयू में रखा। डॉक्टरों के अथक प्रयास से बच्चे में सुधार होता चला गया। स्वस्थ होने के बाद उसे बुधवार को डिस्चार्ज किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.