BREAKING: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 12 कोरोना के मरीज और मिले, लगातार बढ़ रही संख्या से लोग परेशान

BREAKING: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 12 कोरोना के मरीज और मिले, लगातार बढ़ रही संख्या से लोग परेशान

BREAKING: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 12 कोरोना के मरीज और मिले, लगातार बढ़ रही संख्या से लोग परेशान

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोनावायरस का संक्रमण अब गंभीर रूप धारण करता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में मरीजों की संख्या 214 हो गई है। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। इन हालातों से जिले के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। दूसरी ओर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हालात पर काबू करने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं।

गौतम बुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को 210 लोगों की कोरोनावायरस रिपोर्ट मिली हैं। इनमें से 12 लोगों को पॉजिटिव घोषित किया गया है। 198 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। अब तक जिले में 214 लोगों को कोरोनावायरस का संक्रमण हो चुका है। इनमें से 118 लोगों को स्वस्थ होने के बाद उनके घर भेज दिया गया है। कोरोनावायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। अभी जिले के तीनों अस्पतालों में 95 रोगियों का उपचार किया जा रहा है। जिले के इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटरों में 332 लोगों को रखा गया है। इनकी टेस्ट रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को 10 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उनके घर भेज दिया गया है। इनमें से 8 मरीज नोएडा के सुपर स्पेशलिटी चाइल्ड हॉस्पिटल से ठीक होकर अपने घर गए हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। जिनकी उम्र 30 वर्ष और 45 वर्ष है। छह पुरुष शामिल हैं। जिनकी उम्र क्रमशः 27 वर्ष, 30 वर्ष, 32 वर्ष, 27 वर्ष, 53 वर्ष और 30 वर्ष है। ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से एक 52 साल का पुरुष स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। एक 27 साल की युवती स्वस्थ होने के बाद शारदा अस्पताल से डिस्चार्ज की गई है।

कोरोना पॉजिटिव लोगों का ब्यौरा

  • 18 वर्षीय युवती, सेक्टर-9,नोएडा 
  • 30 वर्षीय महिला, सेक्टर-9, नोएडा 
  • 50 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-9, नोएडा 
  • 26 वर्षीय युवक, सेक्टर-9, नोएडा
  • 59 वर्षीय महिला, सेक्टर-19, नोएडा
  • 60 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-19, नोएडा
  • 40 वर्षीय महिला, सेक्टर-10 नोएडा
  • 42 वर्षीय महिला, सेक्टर-150, नोएडा 
  • 20 वर्षीय युवक, जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी, ग्रेटर नोएडा 
  • 25 वर्षीय युवक, याकूबपुर गांव, नोएडा 
  • 42 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर चाई-2, ग्रेटर नोएडा 
  • 60 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 22, नोएडा (मृत्यु)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.