GOOD NEWS: ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों से कोरोना संक्रमित 13 मरीज डिस्चार्ज हुए

GOOD NEWS: ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों से कोरोना संक्रमित 13 मरीज डिस्चार्ज हुए

GOOD NEWS: ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों से कोरोना संक्रमित 13 मरीज डिस्चार्ज हुए

Tricity Today | 4 मरीज राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से डिस्चार्ज हुए

ग्रेटर नोएडा के दो अस्प्तालों से शुक्रवार को कोरोना संक्रमित इलाज के 13 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 9 मरीज शारदा अस्पताल और 4 मरीज राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थाान (जिम्स) के शामिल हैं। मेडिकल स्टाफ ने सभी मरीजों को पुष्प वर्षा और तालियों के साथ विदा किया। जिम्स का कहना है कि अब तक उसके यहां 70 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर यह प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं, शारदा में अब तक 66 प्रतिशत मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।

शारदा अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां से शु्क्रवार को 9 मरीजों को घर भेजा गया। इनमें पांच महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा भी शामिल हैं। इसमें नोएडा सेक्टर-8 के रहने वाले सात लोग शामिल हैं। दो मरीज सेक्टर 45 तथा 55 के हैं। ठीक हुए लोगों ने अस्पताल के मेडिकल और अन्य स्टाफ का उनकी देखभाल के लिए धन्यवाद किया। अस्पताल से डिस्चार्ज हुई एक महिला के साथ उसकी 21 दिन की बच्ची को भी घर भेजी गई।

सेक्टर-55 निवासी 73 वर्षीय मरीज भी डिस्चार्ज हुए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सहयोग से वह अस्पताल से स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। उनकी पत्नी भी आज ही दिल्ली से डिस्चार्ज हुई हैं। ठीक हुए मरीजों को मेडिकल स्टाफ ने पुष्प वर्षा करके विदा किया। डॉ. अभिषेक त्रिपाठी व डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने डिस्चार्ज पत्र सौंपा। अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजित कुमार ने बताया कि अस्पताल से अब तक 68 पॉजिटिव मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अभी 45 मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां पर मरीजों के ठीक होने की दर 66 प्रतिशत से अधिक है।

जिम्स में मरीजों के ठीक होने की दर सबसे अधिक
जिम्स ने भी शुक्रवार को चार मरीजों को डिस्चार्ज किया। इनमें तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता ने बताया कि अब तक कोविड पॉजिटिव के 80 मरीज आए हैं। इसमें से 56 मरीजों को ठीक करके घर भेजा जा चुका  है। उन्होंने बताया कि वह 70 फीसदी मरीजों को ठीक कर डिस्चार्ज कर चुके हैं। उन्होंने प्रदेश के किसी भी अस्पताल में सबसे अधिक रिकवरी रेट है। वहीं, जिम्स में प्लाज्मा थेरेपी से इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके भी बेहतर परिणाम आ रहे हैं।

अब 12 दिन में लिए जाएंगे सैंपल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आई गाइड लाइन के बाद अब कम लक्षण वाले मरीजों के केवल एक बार सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल में निग‌ेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। यह सैंपल 12 दिनों में लिए जाएंगे। पहले नौ दिन बाद मरीज का सैंपल लिया जाता था। इसके निगेटिव आने के बाद 12वें दिन दूसरा सैंपल लिया जाता था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.