Greater Noida: लॉकडाउन तोड़कर यमुना एक्सप्रेस वे पर 100 किलोमीटर कार में दौड़े 13 लोग, पुलिस ने...

Greater Noida: लॉकडाउन तोड़कर यमुना एक्सप्रेस वे पर 100 किलोमीटर कार में दौड़े 13 लोग, पुलिस ने...

Greater Noida: लॉकडाउन तोड़कर यमुना एक्सप्रेस वे पर 100 किलोमीटर कार में दौड़े 13 लोग, पुलिस ने...

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

लॉकडाउन से पहले शादी समारोह में ग्रेटर नोएडा आए एक परिवार के 13 लोग घर जाने की जुगत में कानूनी शिंकजे में फंस गए। पुलिस से बचने के लिए करीब 100 किलोमीटर तक कार से दौड़े लेकिन फिर भी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इनके खिलाफ लॉकडॉउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज करके वापस उसी स्थान पर भेज दिया, जहां से वह घर जाने के लिए निकले थे।

दिल्ली के निवासी एक परिवार के 13 लोग ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन से पहले एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। काफी दिनों से लॉकडाउन में फंसे रहने के कारण परिवार के सभी सदस्यों ने बुधवार की रात्रि दिल्ली जाने के लिए भाड़े पर एक कार मंगवाई। सभी 13 सदस्य कार में सवार होकर दिल्ली जाने के लिए निकल पड़े। जैसे ही परिवार के 13 सदस्य घर से बाहर निकले तभी पुलिस चेकिंग में उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। कार चालक ने कार नहीं रोकी और कार दौड़ा दी। कार को चालक परी चौक होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ गया। 

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस मामले की सूचना दनकौर पुलिस को दी। दनकौर पुलिस ने कार चालक का पीछा किया और यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर टोल से आगे पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में इसकी सूचना बीटा-2 थाना पुलिस को दी। सभी कार में सवार 13 लोगों को कार सहित ग्रेटर नोएडा पुलिस को सौंप दिया।
 
लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस ने सभी 13 लोगों को उसी स्थान पर भेज दिया, जहां से वह लॉकडाउन का उल्लंघन करके कार में सवार होकर दिल्ली जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले परिवार के सदस्यों को पकड़ने में 3 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.